Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

S&T कर्मचारियों को गर्मी से राहत के लिए दिये गये वाटर बॉटल, IRSTMU ने प्रशासन का जताया आभार 

Ahmedabad. यूं तो गर्मी में सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों की हालत बहुत ही अच्छी नहीं होती और भरी दुपहरी में ही सारे काम होते हैं. पर इस भयंकर गर्मी से राहत देने के लिए अहमदाबाद मंडल रेल प्रशासन ने पहली बार सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों की सुध लेते हुए स्टील के वाटर बॉटल का वितरण किया है.

प्रशासन द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कार्य के कारण सभी सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है कि आखिरकार हम सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है. कर्मचारियों ने इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) को भी बहुत-बहुत आभार जताया है क्योंकि जिस प्रकार सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों के बेहतर‌ भविष्य के लिए IRSTMU कार्य करती है वो सराहनीय है.

IRSTMU के महामंत्री आलोक चन्द्र प्रकाश ने अहमदाबाद मंडल रेल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम से सिगनल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों को गर्मी से राहत तो मिलेगी ही पर उनके काम करने का जोश भी बढ़ेगा. IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने भी मंडल रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया और मंडल रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के और भी कल्याणकारी एवं सराहनीय कदम उठाये जाने की उम्मीद जताई.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...