Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 10, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

New Delhi/Secunderabad. रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकॉम (S&T) विभाग से एक बार फिर दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है. दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के जीटी सेक्शन में तैनात सीनियर टेक्टीशियन बी. श्रीनिवासुलु की ऑन ड्यूटी कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया है. वहीं ऑन ड्यूटी कर्मचारियों की सुरक्षा और भत्तों को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े किये जा रहे.

तकनीकी खराबी सुधारते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 9 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 11:30 बजे बी. श्रीनिवासुलु जी यूपी आईबी एग्जिट बीपीएसी (BPAC Single System Failure) की तकनीकी बाधा को दूर करने गये थे. इसी दौरान किलोमीटर संख्या 214/19-17 के पास उन्हें तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20702) ने अपनी चपेट में ले लिया. उनकी ऑन स्पॉट मृत्यु हो गयी. IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने सीनियर टेक्टीशियन बी. श्रीनिवासुलु की मौत को एसएंडटी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

कर्मचारियों और यूनियनों में गहरा रोष

इस हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और शोक है. कर्मचारियों का कहना है कि S&T विभाग के मैदानी कर्मचारी अक्सर जान जोखिम में डालकर रात-बिरात और अत्यधिक मानसिक तथा शारीरिक दबाव के बीच ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए तकनीकी फाल्ट ठीक करते हैं. इसके बावजूद उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. यह हादसे का कारण बनती है.

‘रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस’ की उठी मांग

इस दुर्घटना के तूल पकड़ने के बाद IRSTMU की ओर से रेलवे बोर्ड के एएम टेली (शैलेश गुप्ता) से आग्रह किया गया है कि वे इस मामले का त्वरित और सकारात्मक संज्ञान लें. यूनियन की ओर से यह मांग दोहराई गयी कि S&T विभाग के कर्मचारियों के जोखिम भरे कार्यों को ध्यान में रखते हुए तुरंत ‘रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस’ (Risk and Hardship Allowance) लागू किया जाए.

IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने संवेदनशील इलाकों मेंटेनेंस कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और कड़े नीतिगत कदम उठाने की आवश्यकता जतायी है. उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि अधिकारियों को यह तय करना चाहिए कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो.

IRSTMU ने दिवंगत बी. श्रीनिवासुलु की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जतायी है.

Spread the love
Indian Railways IRSTMU Rail Accident railway board Risk and Hardship Allowance S&T Department South Central Railway vande bharat express
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group