Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Trial run of Namo Bharat train : साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर, दिल्ली आरआरटीएस स्टेशन के बीच चली ट्रेन
    रेल न्यूज

    Trial run of Namo Bharat train : साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर, दिल्ली आरआरटीएस स्टेशन के बीच चली ट्रेन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 5, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दिल्ली पहुंची नमो भारत ट्रेन

    NEW DELHI.  एनसीआरटीसी ने भारत के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को तैयार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया है. यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली में प्रवेश कर रही है, जिससे कॉरिडोर का दिल्ली सेक्शन, पहले से संचालित साहिबाबाद- मेरठ साउथ खंड से जुड़ने वाला है.

    इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. ट्रायल में सिविल स्ट्रक्चर की संगत की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया. इसी कड़ी में जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा एनसीआरटीसी ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे विभिन्न सबसिस्टम के साथ ट्रेन के इंटीग्रेशन और इसके समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक मूल्यांकन करेगी. इसके साथ ही अगले कुछ महीनों में ट्रेन के हाई-स्पीड टेस्ट सहित व्यापक ट्रायल रन की योजना है.

    एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के इस सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है. इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं. इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री लगभग 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली, निर्बाध और तेज़ गति से पहुँच सकेंगे.

    आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन, कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले यात्री पारगमन केंद्रों में से एक होगा. इस स्टेशन से दो मेट्रो लाइनों (ब्लू और पिंक), आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी-एक दिल्ली की तरफ और दूसरा उत्तर प्रदेश के कौशांबी, जुड़ रहे हैं. इसी वजह से यहां दैनिक रूप से यात्रियों की बड़ी भीड़ आवागमन करती है. एनसीआरटीसी यात्रियों को बेहतर सुविधा और पहुँच प्रदान करने के लिए इन विभिन्न पारगमन साधनों के साथ आनंद विहार आरआरटीस स्टेशन का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह स्टेशन मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के मॉडल के रूप जाना जाएगा.

    न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. इन दो परिवहन साधनों को एकीकृत करने के लिए एनसीआरटीसी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर को आरआरटीएस स्टेशन के कॉनकोर्स से जोड़ने के लिए एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) तैयार कर रही है. इसके अतिरिक्त न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर पहुंच को आसान बनाने के लिए दो और एफओबी एक चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन की ओर और दूसरा प्राचीन शिव मंदिर के पास बनाए जा रहे हैं. ये एफओबी न्यू अशोक नगर के निवासियों को स्टेशन तक आवागमन के लिए आसान पहुंच प्रदान करेंगे.

    Train ran between Sahibabad and New Ashok Nagar Trial run of Namo Bharat train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleWestern Railway : अहमदाबाद मंडल ने ‘पुलिंग मेथड’ से 2 घंटे में किया रोड अंडर ब्रिज का निर्माण
    Next Article NCR : महाप्रबंधक ने 13 खिलाड़ी एवं सपोर्ट स्टाफ को किया सम्मानित, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group