Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NCR : महाप्रबंधक ने 13 खिलाड़ी एवं सपोर्ट स्टाफ को किया सम्मानित, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

PRAYAGRAJ. राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मंडलों एवं अन्य इकाइयों मे विभिन्न कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोहों का आयोजन किया जा रहा है. पिछले एक वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों और कोचों को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शनिवार को महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी के हाथो सम्मानित होने वालों में उत्तर मध्य रेलवे के एथलीट एजाज अहमद, अखिलेश कुमार-शक्तितोलन, धर्मेन्द्र कुमार निषाद-बैडमिन्टन, रोहित-हॉकी, उदित-कुश्ती, एन. सुमन बाला-भारोत्तोलन, संदीप-कुश्ती, मानसी-एथलेटिक्स, भावेश पाण्डेय -बैडमिंटन, दानिश अली एवं श्रीराम यादव-क्रिकेट, शिवानी सिंह-बैडमिंटन, धर्मेंद्र यादव-शक्तितोलन रहे.

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक का स्वागत अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ए के अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े अनुभव स्वाभाविक रूप से हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं. सभी उपस्थित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हाेंने कहा कि हमारे खिलाड़ी भी हम सबके लिए उत्साह और प्रेरणा का सबब बनते रहते हैं. उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ए के अग्रवाल ने उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ की उपलब्धियों और गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में पावरप्वाइंट प्रस्तुतीकरण एवं धन्यवाद ज्ञापन उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव सर्वेश द्विवेदी ने किया. आज उत्तर मध्य रेलवे के रेलगांव स्टेडियम में भी विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. इसमें क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. क्रॉस कंट्री को महाप्रबंधक एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे कल्याण संगठन चेतना जोशी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

यह प्रतियोगिता तीन वर्गों 35 वर्ष से कम, 35-50 वर्ष एवं 50 वर्ष से अधिक में आयोजित हुई. 35 वर्ष से कम में वीरेंद्र पाल ने प्रथम, 35-50 वर्ष में वसिष्ठ कुमार राय एवं 50 वर्ष से अधिक में शिवाजी कदम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. महिला वर्ग में गुंजन गर्ग को प्रथम स्थान मिला. रस्साकशी में वाणिज्य विभाग विजेता तथा उपविजेता सुरक्षा विभाग घोषित हुए. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव डॉ. अमित मालवीय ने किया.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

आयोजन स्थल पर मुख्य निंयंत्रक ने लगाया गया ताला, नहीं होने दिया गया शैक्षणिक कार्यक्रम  सेफ्टी मीटिंग और कर्मचारी सम्मान समारोह रोकने से उत्तर...

आरपीएफ-जीआरपी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के मेचेदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल प्रभु यादव ने आज सुबह अपनी त्वरित सोच और साहस...

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में चोरों ने खड़ी दो ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (टीआरटी) से करीब 80 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है....

न्यूज हंट

PATNA. सोनपुर डीआरएम कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय कुमार को रेलवे विजिलेंस की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र...