Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे : तीन मंडलों में ट्रेन मैनेजरों का टॉर्च सेल भत्ता बढ़ा, लोको पायलटों को इंतजार

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे में रनिंग कर्मचारियों के लिए टॉर्च सेल भत्ता में बढ़ोतरी पर रेल प्रशासन ने साकारात्मक पहल की है. आगरा, प्रग्रज और झांसी मंडल में के ट्रैन मैनेजर के टॉर्च सेल भत्ता को दोगुना कर दिया गया है. इसे माह में 15 सेल की खरीद के हिसाब से 225 से बढ़ाकर 450 रुपये कर दिया गया है. इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ शुरू से प्रयासरत्त था.

इस दिशा में 12 मार्च, 2022 एवं 16 अगस्त, 2022 को पत्र लिखकर के सहायक लोको पायलट, लोको पायलट एवं ट्रैन मैनेजर के लिए भी टॉर्च सेल भत्ता की बढ़ोतरी के लिए मांग की गई थी. हालांकि अब तक लोको पायलटों के भत्ता में बढ़ोतरी का आदेश जारी नहीं किया गया है. UMRKS के महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने सहायक लोको पायलट और लोको पायलटों को भी भत्ता देने की मांग की है.

मालूम हो इसे लेकर एक से अधिक मंचों पर बात रखी गयी. जीएम को भी बताया गया. इसके बाद ट्रेन मैनेजर के लिए भुगतान दोगुना कर दिया गया है. UMRKS ने इसके लिए रेल प्रशासन का आभार जताया है और उम्मीद जतायी है कि जल्द हीसहायक लोको पायलट और लोको पायलट के लिए भी भत्ता का भुगतान सुनिश्चित कराया जायेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...