Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे के तीन बड़े अफसरों को सीबीआई ने घूसखोरी में भेजा जेल, 46.50 लाख जब्त
देश-दुनिया

रेलवे के तीन बड़े अफसरों को सीबीआई ने घूसखोरी में भेजा जेल, 46.50 लाख जब्त

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 2, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ECR CFTM संजय कुमार की छह लाख रुपये घूस लेने के क्रम में हुई थी गिरफ्तारी
  • जांच के क्रम में  SrDOM समस्तीपुर व सोनपुर को भी सीबीआई टीम ने उठाया 
  • पटना सीबीआई ने छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर
  • जोन से लेकर डिवीजन तक लाखों रुपये रिश्वत देने के आरोपों की चल रही जांच

पटना. सीबीआई/एसीबी की टीम ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन के CFTM/ECR संजय कुमार समेत SrDOM/SPJ रुपेश कुमार और SrDOM/SEE सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह गिरफ्तारी जोन से लेकर डिवीजन तक रैक के आवंटन में भ्रष्टाचार के मामले में की गयी है. सीबीआई ने जारी विज्ञप्ति में CFTM/ECR संजय कुमार को उनके कार्यालय से छह लाख रुपये घूस लेते पकड़े जाने का खुलासा किया है. समस्तीपुर और सोनपुर सीनियर डीओएम SrDOM/SPJ रुपेश कुमार और SrDOM/SEE सचिन मिश्रा की गिरफ्तारी सीबीआई ने की है.

सीबीआई/एसीबी पटना ने 31 जुलाई 2022 को केस आरसी0232022ए0008 रिजस्टर्ड किया है. इसमें CFTM/ECR संजय कुमार, SrDOM/SPJ रुपेश कुमार, SrDOM/SEE सचिन मिश्रा के अलावा मेसर्स आभा एग्रो इंडस्ट्रीज व एक्सपोर्ट, कोलकाता के नवल लधा, मेसर्स आभा एग्रो इंडस्ट्रीज के मनोज लधा और देशबंधू पारा, बलदोरिया, दलकोला, गोलपोखर, उत्तर दिनाजपुर के मनोज कुमार साहा समेत अन्य को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में 46.50 लाख रुपये जब्त किया है. इसके अलावा कोलकाता के एक व्यवसायी के एसयूवी कार से ईसीआर के विभिन्न अधिकारियों को दी जाने वाली नकदी वाले छह लिफाफों में 29 लाख (लगभग) रूपये भी जब्त किये गये है.

CBI ARRESTS A CHIEF FREIGHT TRANSPORTATION MANAGER (IRTS-1996) OF EAST CENTRAL RAILWAY & FOUR OTHERS INCLUDING TWO SENIOR DOMs OF ECR IN A BRIBERY OF Rs. SIX LAKH AND RECOVERS RS. 46.50 LAKH (APPROX.) DURING SEARCHES

सीबीआई की विज्ञप्ति 

सीबीआई ने साफ किया है कि CFTM/ECR संजय कुमार, SrDOM/SPJ रुपेश कुमार, SrDOM/SEE सचिन मिश्रा के अलावा पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), के कई अधिकारी माल लोडिंग के लिए रेलवे रैक के आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहे थे. ये सभी अधिकारी चुनिंदा वेंडरों से सांठ-गांठ कर रैक आवंटन समेत अन्य अनियमितता कर अनुचित लाभ ले रहे थे. इसमें नवल किशोर लधा और उनकी फर्म मेसर्स आभा एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को अनुचित लाभ हर माह मोटी रकम लेकर पहुंचाने का आरोप है.

अब तक सामने आयी सूचनाओं के अनुसार SrDOM/SPJ रूपेश कुमार को 24.05.2022 को 4 लाख रुपये 27.06.2022 को 6 लाख रुपये का भुगतान नवल लधा ने अपने चालक मनोज साहा के माध्यम से किया था. उसी तरह SrDOM/SEE सचिन मिश्रा को 24.05.2022 को 6 लाख, और 11.06.2022 को 3.5 लाख का भुगतान किया गया. CFTM/ECR संजय कुमार को 24.05.2022 को 10 लाख और 20.06.2022 को 10 लाख का भुगतान किया गया. यह हर माह चलने वाली प्रक्रिया थी.

सीबीआई की पूछताछ में यह बात सामने आयी कि 30.07.2022 को नवल लधा ने मनोज लधा और बजरंग लधा को पटना, सोनपुर और समस्तीपुर में 23.5 लाख रुपये अलग-अलग लिफाफे में भरकर अधिकारियों को भुगतान करने के लिए भेजा था. इसमें 6 लाख रु. 6 लाख रु. 5 लाख रु. 3 लाख रु. 2.75 लाख रु. 50,000/- और रु. 25,000 रुपये ईसीआर के विभिन्न अधिकारियों को वितरित करने के लिए भेजे गये थे.

Spread the love
CBI railway officer three railway officers went to jail
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसीबीआई ने रिश्वतखोरी में ECR CFTM संजय कुमार, SrDOM रुपेश कुमार व सचिन मिश्रा को भेजा जेल
Next Article टाटानगर में आरपीएफ ने यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले को पकड़ा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

सीबीआई का एक्शन, IRCTC के अधिकारी समेत कोलकाता की निजी कंपनी का निदेशक 4 लाख की घूसखोरी में गिरफ्तार

July 25, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group