Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

ट्रैकमैन की प्रताड़ना में फंसे सीनियर डीएन को-आर्डिनेशन समेत तीन अधिकारी, प्राथमिकी दर्ज

  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नाली और ट्रैक से मल निकालने का काम करवाया
  • अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, डीआरएम से मांगी जानकारी

सिकंदराबाद. दक्षिण मध्य रेलवे नांदेड के सीनियर डीएन को-आर्डिनेशन डीडी नागपुरे समेत तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ अकोला रेल पुलिस ने प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की है. सीनियर डीएन को-आर्डिनेशन नागपुरे सेवानिवृत्त हो चुके है जबकि रेल पथ निरीक्षक निरंजन रवानी और कनिय अभियंता आशुतोष यादव के खिलाफ पुलिस ने अनुसूचित जाति से आने वाले रेलकर्मी प्रकाश राहुल कुमार बोदड़े की शिकायत पर प्रताड़ना की जांच शुरू कर दी है. इधर पूरे मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने नादेड़ डीआरएम से मामले में स्पष्टीकरण तबल करते हुए पूरी जानकारी मांगी है. आयोग के निदेशक डॉ ओए बेडेकरे ने 15 दिन में मान्य कारणों के साथ डीआरएम से पूरी जानकारी मांगी है.

आयोग ने डीआरएम को भेजा पत्र

राहुल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 26 जनवरी 2014 को उसने ट्रैकमैन के रूप में रेलवे में सेवा शुरू की थी. एक फरवरी को उन्हें अकोला यार्ड के गैंग 16 में भेजा गया. यहां सीनियर सेक्शन इंजीनियर निरंजन रवानी ने अगस्त 2016 में उसने नाली और ट्रैक से मल निकालने का काम करवाया. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि निचली जाति का होने के कारण घर के नजदीक नियुक्ति का प्रावधान होने के बावजूद उसे सीनियर डीएन को-आर्डिनेशन डीडी नागपुरे ने 18 अगस्त 2017 में उसका तबादला कर दिया.

23 मार्च 2018 में उसे औरंगाबाद के लासूरमें भेज दिया गया. सीनियर सेक्शन इंजीनियर निरंजन रवानी ने उसके वेतन का मास्टर रोल 26 मार्च 2018 को बंद कर उन्हें कार्यमुक्त करने का पत्र लासूर भेजा. उनके आदेश को उसने कैट में चुनौती दी. 6 जुलाई 2018 को कैट से स्थगन का आदेश जारी किया गया. इसके बावजूद उन्हें कनीय अभियंता आशुतोष यादव ने योगदान नहीं देने दिया. उसके वेतन रोस्टर बंद कर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया. उसे बोनस व अन्य सुविधाएं नहीं मिल सके इसके लिए उसकी फाइल तक गायब कर दी गयी. रेलकर्मी की शिकायत पर अकोला जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...