Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

TRAIN TIMING : नई दिल्ली से नहीं अब आनंद बिहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, छह जोड़ी ट्रेनों स्टेशन बदलने की तैयारी

  • पुरुषोत्तम और हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव कानुपर की जगह गोविंदपुरी जंक्शन किया गया 

NEW DELHI. देश के बड़े और व्यस्त स्टेशनों से ट्रेनों का दबाव कम करने के लिहाज से रेलवे ने कई कदम उठाये हैं. इसमें कई ट्रेनों की रवानगी का स्टेशन बदल दिया गया है. रेलवे के निर्णय के अनुसार अब भुवनेश्वर से टाटानगर, गोमो, कानपुर होकर चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की नई दिल्ली से  रवानगी के स्टेशन में भी बदलाव किया गया है. दो दिन पहले ही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव कानुपर की जगह गोविंदपुरी जंक्शन होकर कर दिया गया था. यानि अब दोनों ट्रेनें कानपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. इनका ठहराव अब गोविंदपुरी जंक्शन पर होगा. अब रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन से छह जोड़ी ट्रेनों की रवानगी का स्टेशन बदल दिया है.

नयी समय सारणी के अनुसार नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन आनंद विहार से करने की बात सामने आयी है. इसके अलावा अन्य छह जोड़ी ट्रेनों को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हटाकर अब आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाने की तैयारी की गयी है. रेलवे का यह निर्णय नई दिल्ली स्टेशन पर बढ़ते दबाव और प्लेटफार्म की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है. हालांकि बदलावों के लागू होने में अभी समय लगेगा. टर्मिनल बदलने की घोषणा अभी नहीं की गयी है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार नये समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 12801 पुरी –नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 3:50 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी जबकि 12802 नई दिल्ली- पुरी पुरुषोत्तम रात 10:50 बजे आनंद विहार से ही पुरी के लिए रवाना होगी. अभी यह ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होती है.

बदले गए प्रमुख ट्रेनों की सूची:

गाड़ी संख्याट्रेन का नामपुराना स्टेशन (समय)नया स्टेशननया समय
12801पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेसनई दिल्ली सुबह 4:00आनंद विहारसुबह 3:50
12802नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेसरात 10:40आनंद विहाररात 10:50
12523न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्लीदोपहर 12:00आनंद विहारसुबह 11:55
12524नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ीदोपहर 3:10आनंद विहारदोपहर 3:20
14681नई दिल्ली-जालंधर सिटीदोपहर 2:45दिल्ली जंक्शनदोपहर 2:35
14682जालंधर सिटी-नई दिल्लीदोपहर 1:15दिल्ली जंक्शनदोपहर 1:35
14679नई दिल्ली-अमृतसरदोपहर 1:50दिल्ली जंक्शनदोपहर 1:45
14680अमृतसर-नई दिल्लीदोपहर 2:25दिल्ली जंक्शनदोपहर 2:15
22209मुंबई-नई दिल्ली (दुरंतो)दोपहर 4:05निजामुद्दीनदोपहर 3:50
22210नई दिल्ली-मुंबई (दुरंतो)रात 10:10निजामुद्दीनरात 10:20
12203सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेसआगमन 1:55, प्रस्थान 2:05दिल्ली जंक्शनआगमन 1:55, प्रस्थान 2:10
12204अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेसआगमन 10:50, प्रस्थान 11:05दिल्ली जंक्शनयथावत
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...