Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

पटना से दिल्ली के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलमंत्री ने दिया जल्द चलाने का संकेत

NEW DELHI.  रेलवे को रफ्तार देने की योजना से चलायी जा रही वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद अब रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की अंतिम तैयारी कर चुका है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार 1 सितंबर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक देखी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह माना जा रहा है कि जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की घोषणा कर दी जायेगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार तीन माह के भीतर स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना है.

रेलवे सूत्रों की माने तो पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बिहार के हिस्से में आयेगी. यह पटना से दिल्ली के बीच चलेगी. 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 8 घंटे में पटना से दिल्ली की यात्रा पूरी करेगी. स्लीपर ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगे. रेल मंत्री का कहना है कि यह ट्रेन मिडिल क्लास लोगों के लिए बनाई गई है. इस ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के लगभग बराबर हो सकता है. शुरू में इसे 800 से 1200 किमी की दूरी तक के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन को इस मकसद से बनाया गया है कि रातभर की यात्रा के लिए यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद बने.

जो येाजना है उसके अनुसार दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू कर दी जाएगी. कोच के निर्माण कार्य पूरा हो गया है. अगले 2 महीने ट्रेन की परीक्षण चलेगी. उसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200KM दूरी तक की यात्रा के लिए तैयार किया गया है. इसमें यात्री रात में डिनर कर के चढ़ेंगे और सुबह ब्रेकफास्ट के समय अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...