Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ट्रेन के AC कोच में बुर्के वाली महिला का दिखा आतंक, RPF भी बेबश, कहा – टिकट मांगा तो ‘टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी…’

Vidarbha SF Express Viral Video : देश में आज कल ”टुकड़े-टुकड़े’ (Tukde Tukde) शब्द ट्रेंड में है. कोई देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कहता तो कोई ‘टुकड़े-टुकड़े’ कर देने की धमकी दे रहा है. यूपी के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से जमाने की घटना के बाद तो यह शब्द कुछ ज्यादा ही लोगों के जुबान पर है.

टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी देना वाला मामला अब विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vidarbha SF Express-12106) से सामने आया है. विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक बुर्के वाली महिला (woman in burqa) से जब TTE ने टिकट मांगा तो पहले तो गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी. इसके बाद ‘टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देने की धमकी की. बुर्कानशीं महिला का टुकड़े-टुकडे कर फेंकने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल पूरा मामला छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से गोंदिया तक चलने वाली विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vidarbha SF Express-12106) का है. 7 अप्रैल 2025 को डीएससीआर भुसावल से आरपीएफ अकोला को सूचना मिली कि कोच A1 में ऑन-ड्यूटी टीटीई को सहायता चाहिए. सीटी अमोल कुकडेकर ने यह जानकारी प्लेटफॉर्म स्टाफ कांस्टेबल वाघ और ट्रेन में एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एएसआई चांदुरकर को दी. ट्रेन जब रात 21:05 बजे अकोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, तो कांस्टेबल वाघ और एएसआई चांदुरकर ने कोच A1 में जांच शुरू की.

टीटीई एसबी लम्भाटे (नागपुर मुख्यालय) ने बताया कि धामणगांव से सवार बुर्कानशीं महिला सीट नंबर 49 पर बैठी थी. टिकट मांगने पर उसने टिकट दिखाने से इनकार कर दिया और बर्थ खाली करने से भी मना कर दिया. उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां मौजूद टीटीई-पुलिसकर्मियों को धमकियां देने लगीं.

रात होने के कारण महिला को हिरासत में नहीं लिया गया

एएसआई चांदुरकर, स्टाफ और टीटीई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. चूंकि उस समय कोई महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी, एएसआई ने 21:10 बजे ट्रेन रवाना होने के बाद डीएससीआर भुसावल को सूचित कर शेगांव में महिला स्टाफ की व्यवस्था करने को कहा. ट्रेन के शेगांव पहुंचने पर महिला कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और टीसी कविता पवार ने स्थिति संभाली. काउंसलिंग के बाद महिला ने कोच खाली कर दिया. रात के समय अकेली महिला होने के कारण उसे हिरासत में नहीं लिया गया. हालांकि, अकोला में शुरू हुई कार्रवाई के तहत आरपीएफ ने महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. स्टेशन पर उतरने के बाद भी महिला ने आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार जारी रखा.

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

आरपीएफ ने बताया कि महिला ने टीटीई और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया. अकोला स्टेशन पर प्रारंभिक कार्रवाई की गई. पुलिस ने गाली-गलौज और धमकी देने के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. काउंसलिंग के बाद महिला ने कोच खाली कर दिया. रात के समय अकेली महिला होने के कारण उसे हिरासत में नहीं लिया गया. हालांकि, अकोला में शुरू हुई कार्रवाई के तहत आरपीएफ ने महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...