Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

टाटानगर : प्लेटफॉर्म नंबर चार की पटरी टूटी, आरपीएफ जवान की सतर्कता से टला हादसा

जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान दीपक कुमार की सूझबूझ एक हादसा टल गया. शनिवार को डयूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान ने पटरी में दरार को देखा. खतरा भांपकर उसने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर चार पर से ट्रेनों का मूवमेंट रोका गया. तत्काल इंजीनियरिंग विभाग को इसकी जानकारी दी गयी.

इसके बाद युद्धस्तर पर ब्लॉक लेकर पटरी की मरम्मत का काम शुरू कराया गया. टाटानगर में प्लेटफॉर्म नबर चार व्यस्त लाइन है जहां डाउन की ट्रेनें आती हैं. अधिकांश ट्रेनों के मूवमेंट प्लेटफार्म नंबर चार और पांच से होता है. बताया जाता है कि रेल फैक्चर की जानकारी ट्रैक मेंटेनेंस विभाग को नहीं थी. इस बीच उस पर से होकर कई ट्रेनें गुजर चुकी थी. अचानक गश्त डयूटी पर तैनात आरपीएफ जवान दीपक की नजर पटरी पर पड़ी और उन्होंनें खतरा भांपकर इसकी जानकारी आरपीएफ ओसी और स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद पटरी की मरम्मत का काम कराया गया. दीपक कुमार की इस सतर्कता के लिए आरपीए्फ प्रभारी के अलावा सभी सहयोगियों ने प्रशंसा की है.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...