जमशेदपुर. कोरोना के कारण बंद टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर का 23 फरवरी से परिचालन शुरू हो जायेगा. यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 6 बजे चलती है जो बादामपहाड़ 10.15 बजे पहुंचेगी. बादामपहाड़ से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर ट्रेन दोपहर 2.40 बजे टाटानगर पहुंचेगी. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटा बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, रेलवे जीएम व डीआरएम का आभार जताया है.
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


