Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

AGRA CANTT के स्टेशन निदेशक ने फूड प्लाजा के सहायक मैनेजर को थप्पड़ जड़ा, क्या था विवाद

AGRA : कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक ने फूड प्लाजा के सहायक मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया है. यह घटना वायरल हो गयी है और इसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है. बताया जाता है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक मोहम्मद अरशद हैं. रविवार 13 नवंबर की सुबह कैंट स्टेशन पर फूड प्लाजा के बाहर किसी ने नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी कर दी थी.

फूड प्लाजा के सहायक प्रबंधक सुशील कुमार का कहना है कि सुबह 7.30 बजे स्टेशन के निदेशक मोहम्मद अरशद फूड प्लाजा में आये. फूड प्लाजा से उन्हें बाहर धक्का मारते हुए ले गए. पूछा कि ये बाइक किसने खड़ी की है, जब उन्होंने बाइक किस की है इसकी जानकारी न होने की बात कही तो गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया और धक्का मारने हुए बाहर की ओर ले गये.

सोशल मीडिया पर मंगलवार से यह वीडियो वायरल हो रहा है. रेलहंट ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया से अपलोड किया है. इसमें आगरा कैंट के स्टेशन निदेशक मोहम्मद अरशद फूड प्लाजा के सहायक प्रबंधक सुशील कुमार को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो 1.37 मिनट का है.
वहीं चीफ पब्लिक रिलेशन अधिकारी हिमांशु शेखर ने मीडिया को दिये बयान में कहा है कि मामले की जांच करायी जा रही है.

#StationDirectorSlapped #AssistantManager #FoodPlaza #AgraCantt #RailwayStation #Indianrailway

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...