रेलहंट ब्यूरो, भाटापाड़ा.
छत्तीसगढ़ के हथबंद और भाटापारा रेलवे स्टेशन के बीच देर रात पटरियों के मेंटेनेंस कार्य के दौरान इंजीनियर अमूल्य कुमार चांद की मौत हो गई जबकि सिग्नल डिपार्टमेंट के कर्मी चंद्रप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज रायपुर में चल रहा है. हादसे से नाराज सिग्नल कर्मियों ने रेलवे हॉस्पिटल के बाहर हंगामा किया और अफसरों को खरी-खोटी सुनाई.
मेंटेनेंस कार्य रात 11.15 से सुबह 4.15 तक होना था. अमूल्य और उनकी टीम के चंद्रप्रकाश सिंह और धीरज मिश्रा काम कर रहे थे, तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गयी. सभी मिडिल ट्रेक पर गए लेकिन उस पर तेज रफ्तार गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस आ गयी. धीरज मिश्रा ने छलांग लगाई और अन्य कर्मियों को आवाज लगाकर हटने को कहा. इसी दौरान कर्मी चपेट में आ गये.
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































