Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » मुरादाबाद पहुंचे शिवगोपाल मिश्रा ने कहा – रेलवे में निजीकरण के खिलाफ मई में होगा बड़ा आंदोलन
देश-दुनिया

मुरादाबाद पहुंचे शिवगोपाल मिश्रा ने कहा – रेलवे में निजीकरण के खिलाफ मई में होगा बड़ा आंदोलन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 27, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

नई दिल्ली. रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण के खिलाफ एक बार फिर बड़ा आंदोलन चलाये जाने की बात एआईआरएफ नेताओं ने कही है. शनिवार 27 मार्च को मुरादाबाद आए एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने फिर से दोहराया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद केन्द्र सरकार बैक डोर से निजीकरण के रास्ते तलाश रही है. इसलिए अब रेल कर्मचारियों को किसी हद तक जाकर आंदेालन के लिए तैयार रहना होगा.

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के कपूर कंपनी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में फेडरेशन के महामंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों से रेल कर्मचारी खुश नहीं है. सरकार से सीधी लड़ाई के लिए रेलवे के अन्य संगठनों को साथ लेकर ही बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है. इसके लिए नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी फॉर रेलवेमैन स्ट्रगलर का गठन किया गया है. इसमें दूसरे संगठन भी शामिल हैं. लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए राज्य के संगठनों को भी इससे जोड़ा गया है. महामंत्री ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की योजना को कोरोना को लेकर टाला गया है. उन्होंने मई में बड़े आंदोलन का संकेत दिया.

शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि डेडीक्रेडिट फ्रेट कॉरिडार को भी सरकार पिछले दरवाजे से प्राइवेट कंपनी को देने का विचार कर रही है. रेलवे का 60 प्रतिशत राजस्व फ्रेट से है जबकि यही कारोबार उससे ले लिया जायेगा तो रेलवे का डूबना तय होगा. फेडरेशन के नेता ने आंदोलन में राजनैतिक दलों से किसी प्रकार के समझौते से इनकार किया है.

इससे पहले एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का मुरादाबाद में जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने ब्रांचों पदाधिकारी के साथ जोनल नेताओं के साथ बात कर आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा. इस मौके पर फेडरेशन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल अध्यक्ष रोहित बाली, महामंत्री राजेश चौबे, प्रवीणा सिंह, मनोज शर्मा, विजयंत शर्मा, सुहेल खान, मंजू बिष्ट, विदुला सिंह, नफीस अहमद, देवेन्द्र कुमार, सुनील शर्मा, जगन्नाथ, खेमपाल, ब्रहमपाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

इससे पहले 14 मार्च को फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने चेन्नई में सरकार पर हमला बोलते हुए भारतीय रेल को कारोबार समझने की भूल नहीं करने की चेतावनी दी थी. उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली के साथ ही रेल को बचाने की लड़ाई में युवाओं से पूरी शक्ति लगाने का आह्वान किया था.

हिन्दुस्तान समाचार से इनपुर 

Spread the love
airf
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोटा के सीनियर सेक्शन इंजीनियर 35 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निलंबित
Next Article कोटा के पूर्व डीआरएम के खिलाफ जमानतीय वारंट, 8 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group