CHAKRADHARPUR. भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (IRSME) तरुण हुरिया ने शनिवार 28 दिसंबर को चक्रधरपुर रेलमंडल प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने निर्वतमान डीआरएम अरुण जे राठौड़ से पदभार लिया. तरुण हुरिया 1993 बैच के अधिकारी है. मार्च 1995 में रेलवे में आने के बाद उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है. इससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे में मुख्य कार्यशाला इंजीनियर और मुख्य योजना इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे.
तरुण हुरिया ने कोंकण रेलवे में प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर, वेस्टर्न रेलवे में चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) और लोअर परेल रेलवे वर्कशॉप में चीफ वर्कशॉप मैनेजर सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. वह विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026
















































































