Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : राउरकेला में अतिक्रमण बना थर्ड लाइन की प्रगति में बाधक : रेल जीएम
देश-दुनिया

SER : राउरकेला में अतिक्रमण बना थर्ड लाइन की प्रगति में बाधक : रेल जीएम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 31, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर-राउरकेला सेक्शन पर मनोहरपुर, गोइलकेरा व राउरकेला में किया निरीक्षण
  • जीएम स्पेशल को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर किया गया  ट्रैक का ट्रायल 
  • बोले जीएम – यात्री सुविधा पर पूरा जोर, उपलब्ध फंड के अनुसार हर स्टेशन पर हो रहा विकास कार्य

रेलहंट ब्यूरो, राउरकेला

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती ने कहा है कि चक्रधरपुर रेलमंडल में थर्ड लाइन का काम राउरकेला में अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहा है. इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से बात चल रही है. अतिक्रमण हटते ही एक साल में थर्ड लाइन का काम पूरा कर लिया जायेगा. जीएम ने बिलासपुर में भी थर्ड लाइन पूरा हो गया है, जिससे यह थर्ड लाइन थ्रू हो जायेगा, जिससे गाड़ियों का समय पालन बेहतर होगा. इससे पूर्व जीएम एसएन अग्रवाल भी राउरकेला में अतिक्रमण को थर्ड लाइन कार्य में बाधक बता चुके है. अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया था कि थर्ड लाइन का काम पूरा होने तक चक्रधरपुर रेलमंडल के किसी भी स्टेशन से नयी ट्रेन का परिचालन संभव नहीं है. इधर, जीएम एसके मोहंती ने बताया कि यात्री सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. बड़े स्टेशनों की तरह दूसरे स्टेशनों पर भी यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में उपलब्ध फंड के अनुसार विकास का कार्य किया जा रहा है.

इससे पूर्व जीएम ने चक्रधरपुर से गोइलकेला व मनोहरपुर तक सेक्शन का निरीक्षण किया. यहां स्पीड बढ़ाने के लिये जीएम स्पेशल का राउरकेला-चक्रधरपुर रेलखंड में बिसरा से मनोहरपुर और गोइलकेरा से चक्रधरपुर स्टेशन के बीच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रायल रन किया गया. रेलवे वर्तमान 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड को 20 प्रति किमी तक बढ़ाने की तैयारी में है. इसे जल्द ही स्वीकृति मिल सकती है. निरीक्षण के दौरान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्रीमती जया वर्मा, डीआरएम विजय कुमार साहू, एडीआरएम बीके सिंहा, सीनियर डीसीएम मनीष पाठक, सीनियर डीओएम भास्कर, सीनियर डीएसओ अशोक अग्रवाला, सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन आदि मौजूद थे.

जीएम ने किया मनोहरपुर में स्वच्छता के लिए दिया पाचं हजार का अवार्ड

जीएम ने मनोहरपुर स्टेशन में नवनिर्मित पार्किंग एरिया, रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया. जीएम स्वयं एक रेलकर्मी के घर पहुंचे और क्वार्टर में सुविधाओं की जानकारी ली. जीएम ने बेहतर कार्य के लिए रेल अधिकारियों व टीम को पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया. जीएम ने गोइलकेरा स्टेशन और डाउन लूप यार्ड में खड़ी रेलवे कंपोसिट कोच का भी निरीक्षण किया. मनोहरपुर से गोइलकेरा लौटने के क्रम में जीएम ने डीटीएम 20 के कर्मियों को बेहतर सुरक्षा मानकों को पालन के लिए कैश अवार्ड दिया. इसके अलावा तीन रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया . राउरकेला में निरीक्षण के क्रम में जीएम ने इलेक्ट्रिक लोको शेड में स्टोर डिपो का उद्घाटन किया तो यहां पौधरोपण भी किया.

निरीक्षण के क्रम में जीएम ने सारंडा टनल और काराे ब्रिज का भी हाल देखा. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिये. सेक्शन के निरीक्षण से लौटकर जीएम ने चक्रधरपुर में रेलवे अस्पताल के मीटिंग हॉल का उदघाटन किया. इसके उपरांत व नये कंट्रोल रूम को भी देखने गये. यहां उन्होंने नयी तकनीक के अनुपालन और ट्रेनों के संरक्षित परिचालन की बारीकियों को जाना और लगातार प्रगति पर हर्ष जताया. निरीक्षण के बाद जीएम देर रात मुख्यालय लौट गये.

कैमरे की नजर में रेलवे जीएम का दौरा 

सारंडा टनल को देखते गये जीएम संजय कुमार मोहंती
रेलवे ट्रैकमैनों से बात कर उनकी परेशानी जानी
रेलवे अस्पताल में मीटिंग हॉल का किया उदघाटन

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
SER: Encroachment in Rourkela hinders progress of third line: Rail GM
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleराष्ट्र की उन्नति के लिए अर्थव्यवस्था की मजबूती महत्वपूर्ण : नवीन जिंदल
Next Article विश्व स्तरीय ETCS Level-2 तकनीक को अपनाने वाला पहला जोन होगा पश्चिम रेलवे : वंदना
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group