Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SECR : 20 हजार 109 करोड़ राजस्व देने वाला अकेला जोन बना
    बोर्ड/जोन

    SECR : 20 हजार 109 करोड़ राजस्व देने वाला अकेला जोन बना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 9, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिलासपुर . भारतीय रेलवे का कमाऊपूत कहे जाने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने एक बार फिर कीर्तिमान बनाया है. जोन ने माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 हजार 109 करोड़ रुपये आय अर्जित की है. कमाई का यह आंकड़ा छूने वाला एसईसीआर इकलौता जोन बन गया है. जबकि 18 हजार 985 करोड़ रुपये कमा कर ईसीओआर (पूर्व तटीय)जोन दूसरे स्थान पर है. बिलासपुर जोन ने यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2017-18 में कठिन परिस्थिति में अर्जित की है.

    अफसर भी मानते हैं कि यह उपलब्धि हासिल करना चुनौती भरा था. दरअसल इस वर्ष रेलवे में संरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पटरियों की मरम्मत पर खास जोर दिया गया. पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 40 प्रतिशत अधिक प्रमुख मशीन ब्लाक दिए गए. साथ ही 10 सालों की तुलना में सर्वाधिक रेल नवीनीकरण के कार्यों को पूरा किया गया. इस वर्ष 200 किमी से ज्यादा नई रेल लाइने बिछाई गई. इसमें आमान परिवर्तन, नई लाइनों के साथ-साथ महत्वपूर्ण सेक्शन के दोहरीकरण तथा तिहरीकरण के कार्य भी शामिल हैं.
    रेलवे निर्माण के क्षेत्र में मौजूद लाइनों के दोहरीकरण तथा तिहरीकरण को ट्रेनों के परिचालन की दृष्टि से सर्वाधिक जटिल माना जाता है. इन कार्य के लिए बड़े ब्लॉक के साथ नॉन इंटरलॉकिंग की जरूरत होती है. इसका सीधा प्रभाव ट्रेनों की गति पर पड़ता है. इन चुनौती के बाद भी रेलवे ने श्रेष्ठता दिखाई और बीते वित्तीय वर्ष के अपने ही आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. पिछले साल भी 19 हजार 125 करोड़ कमाई करने के बाद बिलासपुर जोन पहले स्थान पर था. इसके अलावा लगभग 80 किमी डबलिंग व तीसरी लाइन के कार्य को इस साल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूरा किया है.

    हालांकि वर्ष 2017-18 के लिए रेलवे बोर्ड ने जो फ्रेट लोडिंग टारगेट द.पू.म.रे. को दिया गया था, उसे हासिल नहीं किया जा सका है. बोर्ड ने द.पू.म.रे. को 31 मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए कुल 190 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का टारगेट दिया था. परंतु यह टारगेट से 10 मिलियन टन कम यानि 180 मिलियन टन ही हो पाया है, जो कि पूर्व तट रेलवे द्वारा किए गए 182.7 मिलियन टन से भी कम है.

    केवल चार प्रतिशत लाइन से 12 प्रतिशत आय

    भारतीय रेल में 66 हजार किलोमीटर रूट है. इसमें 2500 किमी रूट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पास है. केवल चार प्रतिशत भाग के साथ 12 प्रतिशत आय हासिल करना बड़ी बात है. यह कर्मचारियों की कर्मठता का प्रतिफल है. रेल प्रशासन भी इस बात को मानता है. इस वर्ष से ही आगामी वित्तीय वर्ष में भी नया कीर्तिमान बनाने के लिए कमर कस ली गई है.

    माल लदान का टूटा रिकार्ड

    माल लदान में भी अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जोन ने 180 मिलियन टन वार्षिक लादान के आंकड़े को पार किया. इसके साथ ही पिछले 7 वर्षों से लगातार 150 मिलियन टन से अधिक लादान करने वाला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एक मात्र जोन है.

    नई दुनिया साभार 

    चक्रधरपुर : 8500 करोड़ उगाह कर अपना ही रिकार्ड तोड़ा

    firest position in loadin
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटिटलागढ़ : बिना इंजन 20 किमी तक दौड़ी ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री
    Next Article चक्रधरपुर : आरपीएफ में 83 की तबादला सूची जारी, 35 को मिला एक्सटेंशन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group