Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

पूर्वोत्तर रेलवे के एसडीजीएम पीएन राय बने पश्चिम रेलवे के प्रिंसिपल सीईई

गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (एसडीजीएम/सीवीओ) पी. एन. राय का पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर (प्रिंसिपल सीईई) के पद पर ट्रांसफर हो गया है. 2 मई को आयोजित एक समारोह में महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने उन्हें स्मृति-चिन्ह देकर विदाई और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एस. एल. वर्मा सहित सभी विभाग तथा प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के रूप में पी. एन. राय ने कई सिस्टम इम्प्रूवमेंट किया तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में उन्होंने बहुत सारे सतर्कता जागरूकता के कार्य किए हैं. उन्होंने कहा कि श्री राय की कार्यकुशलता अच्छी रही है, वह एक अनुभवी अधिकारी हैं. पश्चिम रेलवे में भी वह सफलतापूर्वक कार्य करेंगे.

करीब 6 वर्ष तक लगातार पूर्वोत्तर रेलवे के एसडीजीएम/सीवीओ के पद पर कार्यरत रहे पी. एन. राय ने अपने विदाई समारोह के अवसर पर कहा कि सभी की शुभकामनाएं एवं प्रशंसा हमें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने कहा कि सभी रेलकर्मियों एवं अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...