Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ROURKELA : एएसआई समेत छह जवानों को डीजी अवार्ड, कमांडेंट ने दिया सम्मान

PHOTO (FILE)
  • अवैध वसूली के आरोपों में जांच का सामना कर रहे राउरकेला आरपीएफ प्रभारी कमलेश समाद्दार 

ROURKELA. रेलवे संपत्ति और यात्री सुरक्षा को लेकर बेहतर काम करने वाले आरपीएफ के जवानों को सम्मानित किया गया है. चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने मंगलवार को राउरकेला आरपीएफ पोस्ट के एक एएसआई समेत 6 जवानों को पुरस्कृत व सम्मानित किया. पुरस्कृत होने वालों में एएसआई राजेश कुमार को पांच हजार, हेड कांस्टेबल मुरारी कुमार को दो हजार, हेड कांस्टेबल अभलेश कुमार को दो हजार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार साहू को दो हजार, कांस्टेबल अमित कुमार को दो हजार और कांस्टेबल प्रवीण कुमार को दो हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया.

हर साल भारतीय रेलवे के सभी जोनों और पीयूसी में तैनात आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को डीजी की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है. इसमें प्रशस्ति पत्र के साथ नकद राशि दी जाती है. इस कड़ी में कमांडेंट  ने इन अधिकारी व जानों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया है. यहां यह गौरतलब है कि राउरकेला आरपीएफ के प्रभारी कमलेश समाद्दार इन दिनों रेलवे टिकट दलाल से अवैध वसूली के आरोपों का सामना कर रहे है. प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें चार्जशीट दिया गया है और आगे की जांच टाटानगर आरपीएफ की सहायक कमांडेंट सुश्री प्रतीक्षा सिंह कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...