Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कोटा जेसी बैंक निदेशक के चुनाव में RKTA करेगा WCRMS प्रत्याशी को समर्थन

कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में होने वाले JC बैंक के निदेशक पद के चुनाव में RKTA ने WCRMS के प्रत्याशी को समर्थन
देने की घोषणा की है. JC बैंक के निदेशक के पद के लिए 26 नवंबर को चुनाव होने जा रहा है. गौरतलब है कि कोटा मंडल से JC बैंक के लिए दो निदेशक चुने जाएंगे. डायरेक्टर के इस चुनाव में रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटनेर एसोसिएशन RKTA अपनी भूमिका को अहम बनाने की तैयारी में है. पूरे मंडल में ट्रैकमैन वर्ग के कर्मचारी JC बैंक के अधिकतम सदस्य है अतः इस चुनाव के मध्य नजर रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटनेर एसोसिएशन ने चुनाव में WCRMS के घोषणा पत्र के आधार पर उसे समर्थन देने का ऐलान किया है.

WCRMS की घोषणा पत्र में ब्याज की दर कम करना, VIP कल्चर खत्म करना, होम लोन शुरू करने की घोषणाएं हैं. WCRMS के उम्मीदवारों के साथ चर्चा के दौरान WCRMS के उम्मीदवार महेन्द्र खिंची ओर अरुण शर्मा जी को आरकेटीए ने समर्थन देने की घोषणा की है. जोनल महामंत्री अनिल सैनी ने कहा की है कि इस बार JC बैंक में बदलाव लाने की तैयारी है और विगत 10 सालो से JC के निदेशक रहे लोगो को बदल कर इस बार WCRMS के उम्मीदवारों को JC बैंक में निदेशक के पद पर बैठाना है
.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...