Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Rajasthan : सीकर के श्रीमाधोपुर के नजदीक चावल लोड मालगाड़ी के 38 डिब्बे बेपटरी, जांच के आदेश
    रेल न्यूज

    Rajasthan : सीकर के श्रीमाधोपुर के नजदीक चावल लोड मालगाड़ी के 38 डिब्बे बेपटरी, जांच के आदेश

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Goods train derailed near Srimadhopur in Sikar

    Jaipur. सीकर जिले में श्रीमाधोपुर रेलवे स्‍टेशन के नजदीक मंगलवार देर रात एक मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतर गए. फुलेरा से रवाना होकर रेवाड़ी की ओर जा रही इस मालगाड़ी में चावल लदा था. हादसे के बाद रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. रेलवे कर्मचारी यातायात सुचारु करने के लिए जुुुटे हुए हैं.

    उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने बताया कि यह घटना श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बी केबिन क्षेत्र में हुई. मंगलवार देर रात यहां फुलेरा से रेवाड़ी जा रही मालगाड़ी को मेन लाइन से लूप लाइन पर लेते समय अचानक एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे पीछे के लगभग अड़तीस डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतर गए.

    हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. रेलवे कर्मचारियों ने क्रेन और भारी मशीनों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का प्रयास किया. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

    इस हादसे के चलते रींगस-श्रीमाधोपुर कॉरिडोर पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है और कुछ को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है. ये हादसा मालगाड़ी ट्रैक पर हुआ. यह ट्रैक पैसेंजर ट्रेनों के ट्रैक से अलग होता है. इस वजह से कोई भी पैसेंजर ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है.

    उल्‍लेखनीय है कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजस्‍थान में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की ये दूसरी घटना सामने आई है. मंगलवार सुबह बीकानेर मंडल के गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी करीब 7 बजे पटरी से उतर गई. मालगाड़ी के सैंतीस डिब्बे पटरी से उतरे थे. घटना के बाद दो ट्रेनों को रद्द किया गया था.

    INDIAN RAIL investigation ordered railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Rajasthan: 38 wagons of a rice-laden goods train derail near Srimadhopur in Sikar इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleGoods Train Derail : सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात बाधित
    Next Article Bhagalpur : रेलवे ट्रैकमैन ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हो गयी मौत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group