Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

Railways on Alert : आगरा कैंट रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सीएम को चेतावनी

AGRA. आगरा एयरपोर्ट स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन को आरडीएक्स (RDX) उड़ाने धमकी मिली है. लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है. इसके बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने शाहगंज थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढा दी गई है.

आगरा के एयरपोर्ट स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर ब्लॉस्ट की धमकी का ई-मेल लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर को मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेल में लिखा है कि, 3 अगस्त को आगरा के एयरफोर्स स्टेशन यानी एयरपोर्ट पर 50 किलो RDX रखने वाला हूं. उसके बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर धमका करूंगा. किसी पुलिस वाले में हिम्मत है तो रोक के दिखाए. पुलिस को खुला चैलेंज करता हूं. सीएम योगी को चेतावनी देता हूं एयरपोर्ट सुरक्षित कर सकते हैं तो कर ले. धमकी के ई-मेल से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई. इसके बाद ई मेल की जांच एटीएस और एसटीएफ ने शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें :  GONDA. नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार ले जायी जा रही 15 लड़कियां बरामद

शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से ई मेल से धमकी की जानकारी मिली थी. मुख्यालय ने ई मेल भी भेजा है. इस ई-मेल की जांच की. जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ शाहगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है. ई मेल से एयरपोर्ट स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर आरडीएक्स से धमाके की धमकी दी गई है. दोनों जगह पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...