Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेल हादसों पर विपक्ष ने जतायी चिंता, कहा – एक हादसे पर लाल बहादुर शास्त्री ने दे दिया था इस्तीफा, यहां जमे हैं ‘मंत्री’
    रेल न्यूज

    रेल हादसों पर विपक्ष ने जतायी चिंता, कहा – एक हादसे पर लाल बहादुर शास्त्री ने दे दिया था इस्तीफा, यहां जमे हैं ‘मंत्री’

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 31, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    फाइल फोटो
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लोकसभा में उठाया और हादसों को रोकने के लिए पटरियों की मरम्मत समेत सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की

    New Delhi. विपक्षी सदस्यों ने रेल दुर्घटनाओं के बेहताशा बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और हादसों को रोकने के लिए पटरियों की मरम्मत समेत सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की, जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे का व्यापक विकास और आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर मंगलवार को अधूरी रही चर्चा को बुधवार को आगे बढ़ाते हुए द्रमुक सांसद टीएम सेल्वागणपति ने आरोप लगाया कि इस बजट में तमिलनाडु के साथ भेदभाव किया गया है.

    तृणमूल कांग्रेस के बापी हलदर ने दुर्घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो बाग मिताली ने कहा कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तो भारतीय रेलवे में बहुत अधिक विकास कार्य हुआ था. कांग्रेस के ही कैप्टन विरियातो फर्नांडीस ने भी कहा कि रेलवे भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन रही है, लेकिन हाल के दिनों में बढ़ती रेल दुर्घटनाएं चिंतनीय हैं.

    कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीना ने भी रेल बजट को निराशाजनक करार देते हुए रेल दुर्घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उल्लेख करते हुए कहा कि जब एक दुर्घटना हुई थी तो उन्होंने (शास्त्री ने) नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार में इतनी घटनाएं हुई हैं, फिर भी मंत्री अपने पद पर कायम हैं.

    सत्ता पक्ष ने विकास का उल्लेख किया

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में पूरा पूर्वोत्तर रेल संपर्क से जुड़ गया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह मोदी जी की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के कारण संभव हुआ है. भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे को जो विकास हुआ है, भाजपा के अनिल बलूनी ने कहा कि कहा कि रेलवे ने विकास के नये आयाम गढ़े हैं. 2013-14 के बजट में रेलवे के लिए किये गये प्रावधान की तुलना में वर्तमान बजट आठ गुना अधिक है. शिवसेना सांसद रवींद वाईकर ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन से जुड़े हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाना चाहिए. मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने की जरूरत है. लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा ने मोदी के कार्यकाल में रेलवे में हुए विकास की सराहना की.

    रेल मंत्री बोले: भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन विकसित करने पर काम कर रहा है

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक से देश में बुलेट ट्रेन विकसित करने पर काम कर रहा है. वैष्णव ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना तकनीकी रूप से बहुत जटिल है और इसे जापान की मदद से क्रियान्वित किया जा रहा है. पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद और मुंबई के बीच निर्माणाधीन है.

    वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन दो पश्चिमी शहरों के बीच कुल 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें से 320 किलोमीटर हिस्से पर काम जोरों पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वाले हिस्से में काम धीमा हो गया था, लेकिन 2022 में भाजपा-शिवसेना-राकांपा की महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद इसमें तेजी आई और राज्य सरकार से सभी प्रासंगिक अनुमतियां मिल गई हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘अब काम बहुत तेजी से चल रहा है. मंत्री ने कहा कि समुद्र के नीचे भारत की पहली रेल सुरंग का निर्माण चल रहा है, जो 21 किलोमीटर लंबी होगी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारत को बुलेट ट्रेन की तकनीक विदेशों से मिली थी, लेकिन अब देश में भी कई तकनीकें विकसित हो चुकी हैं.
    उन्होंने कहा, ‘हम पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन विकसित करने और ‘आत्मनिर्भर’ बनने पर काम कर रहे हैं.’

    यह भी पढ़ें 

    • Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
    • Mumbai Mail Accident ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा
    • Mumbai Mail Accident : झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देगी
    • Mumbai Mail Accident : ममता बनर्जी ने रेल दुर्घटनाओं पर केंद्र को घेरा, कहा – मौतों और चोटों का सिलसिला कब सहेंगे

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    here 'ministers' are still there Lal Bahadur Shastri had resigned over an accident Rail Discussion in Lok Sabha
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleGood’s Train derailed : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में अब मालगाड़ी बेपटरी, कोई हताहत नहीं
    Next Article Railways on Alert : आगरा कैंट रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सीएम को चेतावनी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group