Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

रेलवे, इंडियन ऑयल, साई और सीबीडीटी सीनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

NEW DELHI. इंडियन ऑयल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और रेलवेज ने चौथे हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2024 के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है. शनिवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 8-0 से शिकस्त दी. साई के लिए प्रीति दुबे और अंतिम ने दो-दो गोल किए.

दूसरे क्वार्टर फाइनल में सीबीडीटी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 4-2 से हराया. जसप्रीत कौर ने सीबीडीटी की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए दो गोल किए. एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 11-0 से रौंदा. पिछले साल की उपविजेता रही रेलवे टीम ने निहा, संगीता कुमारी और वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी मजबूत स्थिति बनाई. निहा, संगीता कुमारी और वंदना कटारिया ने दो-दो गोल किए. रेलवे ने अब तक टूर्नामेंट में 36 गोल किए हैं, जो अब तक टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा किया गया सबसे ज्यादा गोल है.

वहीं, इंडियन ऑयल, जो पिछले साल की चैंपियन है, ने तमिलनाडु पुलिस को शिकस्त दी. रविवार को होने वाले सेमी-फाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सामना रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से होगा, जबकि पिछले साल की चैंपियन इंडियन ऑयल का मुकाबला केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से होगा.

इंडियन ऑयल द्वारा प्रायोजित यह टूर्नामेंट तेजी से देश में महिला हॉकी के लिए प्रमुख मंच के रूप में उभर रहा है, जो शीर्ष विभागीय टीमों को आकर्षित कर रहा है और बेहतरीन प्रतिभाओं को सामने ला रहा है.

इस उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन के साथ, यह चैंपियनशिप उन खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीढ़ी साबित हो रही है जो राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने की आकांक्षा रखते हैं, और इंडियन ऑयल का इस आयोजन में योगदान भारतीय महिला हॉकी के विकास को और मजबूती प्रदान कर रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...