Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » बिहार : रेलवे इंजीनियर की उठाकर करा दी शादी
देश-दुनिया

बिहार : रेलवे इंजीनियर की उठाकर करा दी शादी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 17, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

समस्तीपुर रेल मंडल में सेक्शन इंजीनियर पद पर कार्यरत दुर्गाशरण

हाजीपुर. बिहार के हाजीपुर में एक रेलवे इंजीनियर को उठाकर जबरन शादी करा दी गयी है.  बिहार के उत्तरी इलाकों में 21वीं सदी के आखिरी वर्षों में ‘पकड़उवा विवाह’ की खबरें जब-तब सुर्खियां बनती थीं. लेकिन पिछले कुछ दशकों में यह चलन खत्म हो गया. पकड़उवा विवाह में लड़के का अपहरण कर उसकी लड़की से जबरन शादी करा दी जाती है. एक बार फिर यह ‘पकड़उवा विवाह’ सुनने में आया है. बीते दिनों राज्य की राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बिहार के वैशाली जिले में एक युवक को जबरन अगवा कर उसकी शादी करा दी गई. यहां रेलवे में कार्यरत इंजीनियर युवक को अगवा कर उसकी शादी एक युवती से करा दी गई. बाद में हालांकि युवक की मां ने स्थानीय थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी.

बोलेरो से आए 10-15 लोगों ने कर लिया अगवा

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर रेल मंडल में सेक्शन इंजीनियर पद पर कार्यरत दुर्गाशरण शनिवार देर शाम अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से विदुपुर थाना के खजपता गांव जा रहे थे. आरोप है कि इसी बीच जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा गांव के पास 12 से 15 लोग इंजीनियर को अगवा कर बोलेरो से ले गए. इंजीनियर के मित्र ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने इसके बाद तत्काल छानबीन शुरू की. पुलिस के अनुसार रविवार को अगवा इंजीनियर दुर्गाशरण को जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव स्थित एक घर से दुल्हन के साथ बरामद किया.

युवक का आरोप- मारपीट कर शादी करा दी

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इंजीनियर की मां वीणा देवी के बयान पर जंदाहा थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. इधर, इंजीनियर दुर्गाशरण का आरोप है कि अगवा करने वाले लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे शादी करने के लिए मजबूर कर दिया. दुर्गाशरण ने बताया कि उसने इसका विरोध भी किया, लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी. उसने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद जबर्दस्ती उसकी युवती के साथ शादी करा दी गई.

लड़की के बयान से टि्वस्ट, कहा- पुरानी जान-पहचान

वैशाली जिले में इंजीनियर की जबरन शादी की घटना की जांच-पड़ताल के दौरान मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब लड़की ने कहा कि उसकी इंजीनियर दुर्गाशरण के साथ पुरानी जान-पहचान है. इंजीनियर के साथ जिस युवती की शादी कराई गई उसका कहना है कि दुर्गाशरण से उसकी एक साल से ज्यादा समय से जान-पहचान है. उसने आरोप लगाया कि लड़के ने शादी के नाम पर उसके परिजनों से पैसे की मांग की. इसके बाद उसे (युवती को) दरकिनार करना शुरू कर दिया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Spread the love
marraige
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleगरीब रथ समेत एसी में यात्रा हो सकती है महंगी
Next Article इलाहाबाद : अपना काम छोड़कर दूसरे का काम देखने को लगाये गये पदाधिकारी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
सिटीजन जर्नलिस्ट

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group