Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

जंगल महल में सोल्लास मना गया गणतंत्र दिवस समारोह

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर समेत जंगल महल के विभिन्न भागों में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया.
इसे लेकर जगह – जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया.

76 वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेल सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, खड़गपुर में सहायक सुरक्षा आयुक्त-सह-उप प्राचार्य सरोज कुमार दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों के प्लाटूनों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं द्रष्टव्य मार्च पास्ट किया. इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उप प्राचार्य ने संविधान के निर्माण, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी. उन्होंने पिछले वर्ष आयोजित विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षित 1106 प्रशिक्षुओं व वेवीनार के दौरान 398 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया, इसकी जानकारी दी.

उन्होंने आने वाले दिनों में रेसुब बल अधिकारियों व सदस्यों के प्रशिक्षण के आयोजन के विषय में जानकारी भी दी. इसके लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व जवानों, जो प्रशिक्षक हैं, उन्हें समस्त तैयारियों के साथ प्रस्तुत रहने का आह्वान किया. उन्होंने सभी को सपरिवार उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य, सुख शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद मिष्टान्न वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...