KHARAGPUR. भारतीय सेना द्वारा चलाए गए अभियान ‘ ऑपरेशन सिंदूर ‘ से देश भर में व्याप्त देशभक्ति की भावना कसर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर में भी देखा गया. ईआरएस पीओएच रीक्रिएशन क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. इनमें से 25 यूनिट खड़गपुर स्टेट हॉस्पिटल और 17 यूनिट रेलवे हॉस्पिटल को दिया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमएस आरके बेहरा ने किया. इस अवसर पर सीडब्ल्यूएम रामप्रसाद बैन, डीवाई सीईई ईआरएस/पीओएच बाबुल बर्मन व विशेष अतिथि के रूप में मुख्यालय के सीडब्ल्यूई परमानंद शर्मा ने उपस्थित रहकर आयोजकों और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया.
आयोजन को लेकर क्लब के सचिव बीरेन प्रसाद, चिन्मय साहू, डी.के. नंदी, डी.के. पांडेय , भोला कुमार, एन.के. सिंह और नरेश कुमार आदि भी सक्रिय रहे. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारी सिर्फ अपनी ड्यूटी ही नहीं करते, उन्हें अपने नागरिक दायित्व और सामाजिक सरोकार का भी बखूबी अहसास होता है, इसकी समय-समय पर अभिव्यक्ति ऐसे कार्यक्रमों में देखने को मिलती है .
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































