Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » असम के जोराई स्टेशन पर जीसीपीए की नाकाबंदी से रेल यातायात प्रभावित, कई गाड़ियां रद, कुछ के मार्ग में परिवर्तन
रेल न्यूज

असम के जोराई स्टेशन पर जीसीपीए की नाकाबंदी से रेल यातायात प्रभावित, कई गाड़ियां रद, कुछ के मार्ग में परिवर्तन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 11, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Guwahati. ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) द्वारा अलीपुरद्वार डिवीजन के जोराई रेलवे स्टेशन पर रेल नाकाबंदी के कारण आज रेल यातायात प्रभावित हुआ है. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 06:45 बजे प्रदर्शनकारियों ने जोराई स्टेशन पर पहुंचकर रेल यातायात को बाधित कर दिया. सुबह 08:00 बजे तक 5000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर एकत्र होकर सभी लाइनों को अवरुद्ध कर दिया. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है.

रेल नाकाबंदी के परिणामस्वरूप कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कई ट्रेनों को फकीराग्राम-गोलकगंज-न्यू कूचबिहार के वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया. डायवर्जन से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए बसों और टाटा सूमो की व्यवस्था की गई है. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.

मार्ग परिवर्तन

  • अप (11.12.2024 को एनसीबी – जीकेजे – एफकेएम के माध्यम से परिवर्तित):
  • 15657 ब्रह्मपुत्र मेल
  • 15959 कामरूप एक्सप्रेस
  • डाउन (11.12.2024 को एफकेएम – जीकेजे – एनसीबी के माध्यम से परिवर्तित) :
  • 20503 राजधानी एक्सप्रेस
  • 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 22411 नाहरलागुन-आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस
  • 22503 विवेक एक्सप्रेस
  • 13247 कामाख्या राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस
  • 12423 राजधानी एक्सप्रेस

रद

  • ट्रेन नं. 22227/22228 (न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी – न्यू जलपाईगुड़ी)
  • ट्रेन संख्या 15704/15703 (बंगाईगांव – न्यू जलपाईगुड़ी – बंगाईगांव)

कूचबिहार को अलग राज्य घोषित करने की मांग पर रेल रोको आंदोलन, उत्तर बंगाल के चार जिलों में रेल यातायात बाधित

KOLKATA. . ग्रेटर कूचबिहार पीपल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) द्वारा कूचबिहार को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार सुबह असम-पश्चिम बंगाल सीमा के जोड़ाई स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया गया. आंदोलनकारियों के इस कदम के चलते उत्तर बंगाल के चार जिलों में रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. कई लंबी दूरी की ट्रेनें रोक दी गईं, जबकि कई ट्रेनों को रद करना पड़ा. इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है.जीसीपीए की लंबे समय से मांग है कि कूचबिहार को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए. इस मुद्दे पर संगठन ने बुधवार को फिर से अपना आंदोलन तेज कर दिया. सुबह होते ही संगठन के नेता बंशी मदन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जोड़ाई स्टेशन पर ट्रैक पर बैठ गए.

आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा.रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस आंदोलन के चलते अप और डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी और बंगाईगांव-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. वहीं, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस और गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को फकीराग्राम, गोलकगंज और न्यू कूचबिहार होते हुए अन्य मार्गों से चलाया गया.इस आंदोलन के कारण हजारों यात्री मुश्किल में पड़ गए. रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं. फिर भी, यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

कूचबिहार को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग काफी पुरानी है. हालांकि, राज्य सरकार या केंद्र सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है. आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.दूसरी ओर रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यात्रियों को राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्गों से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है. उत्तर बंगाल में इस आंदोलन से न केवल यात्री बल्कि व्यापार और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. अब देखना यह होगा कि सरकार और रेलवे इस स्थिति से कैसे निपटते हैं और आंदोलनकारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं.

Spread the love
many trains cancelled Rail traffic affected due to GCPA blockade at Jorai station in Assam some diverted Train movement affected due to rail blockade
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleखड़गपुर डीआरएम पर Tribunal ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, दस्तावेजों से छेड़छाड़ पर की कड़ी टिप्पणी
Next Article Railway Trade Union Election : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में मेंस यूनियन को क्लीन स्वीप, मेंस कांग्रेस को बड़ा झटका, जाने किस जोन में किसे मिली मान्यता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group