Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियरों की 2015 बैच की पदोन्नति की फाइल रेल भवन से गायब, हरकत में आया मंत्रालय !

नयी दिल्ली. भारतीय रेलवे सेवा के सिग्नल इंजीनियरों के 2015 बैच की पदोन्नति फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के गोपनीय प्रकोष्ठ से गायब हो गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने ‘सर्च मेमो’ जारी किया है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. चौबीस जनवरी के ‘सर्च मेमो’ के अनुसार, गोपनीय प्रकोष्ठ ने सूचित किया है कि ‘‘भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के वर्ष 2015 के कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (जेएजी) पैनल के अधिकारियों की फाइल’’ का पता नहीं चल पा रहा है.

सूत्रों ने बताया कि फाइल में सिग्नल विभाग के 200 से अधिक जेएजी अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी दस्तावेज हो सकते हैं. मेमो में अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने शाखाओं/अनुभागों/अधिकारियों के कमरों में उपर्युक्त फाइल की गहन तलाश करें. इसमें कहा गया कि तलाश के निष्कर्ष के संबंध में 29 जनवरी 2025 तक सूचित करें.

सूत्रों के अनुसार उक्त फाइल का अब भी कोई सुराग नहीं लगा है. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने इस मामले पर सवालों का जवाब नहीं दिया. संपर्क करने पर, सिग्नल एवं टेलीकॉम यूनियन के पदाधिकारियों ने सीआरबी एवं सीईओ गोपनीय प्रकोष्ठ से ऐसे गोपनीय दस्तावेजों के गायब होने पर आश्चर्य व्यक्त किया.

आलोक चंद्र प्रकाश, महासचिव, एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन

उन्होंने कहा कि इस घटना से खराब प्रबंधन का संकेत मिलता है. भारतीय रेलवे एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा, ‘अगर वरिष्ठ अधिकारियों की फाइलें इस तरह संवेदनशील विभागों से गायब हो जाती हैं, तो अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ होने वाले लापरवाही भरे व्यवहार की कल्पना कीजिए. इन अधिकारियों का करियर और पदोन्नति की संभावनाएं उस फाइल पर टिकी हैं और अगर वह नहीं मिल पाती है, तो यह संबंधित विभाग के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर देगी.’

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...