Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Prayagraj : आरपीएफ ने ई-टिकटों का अवैध कारोबार में अधेड़ को किया गिरफ्तार

Prayagraj. रेलवे सुरक्षा बल एवं क्राइम विंग की टीम ने रेलवे के ई-टिकटों का अवैध व्यापार करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपित अपने कम्प्यूटर से पर्सनल आईडी पर टिकट निकाल कर जरूरतमंदों को टिकट पर अंकित मूल्य से अधिक पैसा लेकर अवैध व्यापार कर रहा था. सोमवार को मुख्यालय से प्राप्त इनपुट पर यह कार्रवाई की गयी.

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज एवं क्राइम विंग (डी-आई) प्रयागराज द्वारा बीते 06 नवम्बर को अनय टूर एंड ट्रेवल्स, सुंदरम गेस्ट हाउस बैरहाना के प्रोपराइटर शिवानन्द मिश्रा पुत्र रामकिशोर मिश्रा निवासी बैरहाना की दुकान पर सत्यापन के दौरान शिवानन्द मिश्रा द्वारा तथ्यों को छुपाने के कारण उस समय आपराधिक मामला नहीं मिला. लेकिन मामला संदिग्ध होने पर मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर आज अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी. अभियुक्त एक एजेंट आईडी के साथ दो व्यक्तिगत आईडी से रेलवे टिकट का अवैध कारोबार कर रहा था.

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित से भविष्य यात्रा का 10415 रुपए मूल्य का 01 ई-टिकट एवं पूर्व की यात्रा के 36132.85 रु मूल्य के 16 ई-टिकट बरामद किया गए. मौके से अभियुक्त का कम्प्यूटर, मानीटर, कीबोर्ड मोबाइल एवं नगद 120 रुपये जप्त कर लिया गए. उसके विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रकरण पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...