Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Jabalpur : रेलवे स्टेशन के पार्किंग में महिला सब इंस्पेक्टरों की दबंगता का वीडियो वायरल

  • कार के पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ था विवाद, अब मामला खुलने पर शुरू हुई जांच 

Jabalpur. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर बने स्टैंड पर दो महिला सब इंस्पेक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगा है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा. घटना 21 अक्टूबर 2024 की है, सोमवार सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की है. बताया जा रहा है कि बरेला थाने में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर की कार के पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हुआ था, घटना के बाद दोनों महिला सब इंस्पेक्टर छुट्टी पर चली गयी है वहीं पीड़ित पार्किंग कर्मी भी अपने गांव सतना चला गया है.

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि बरेला थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर शासकीय कार्य से अपनी कार खड़ी करके गई थी. 21 तारीख को जब वह वापस आई और स्टैंड में खड़ी कार ले जाने लगी तो कर्मचारी ने पार्किंग शुल्क की मांग की. महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मी बताकर शुल्क देने से इंकार किया. जबकि पार्किंग कर्मी का तर्क था कि 200 रुपए की डिजिटल पर्ची कटी है और अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो ठेकेदार सैलरी से पैसे काट लेगा. पार्किंग कर्मी के कार रोकने पर महिला एसआई ने जीआरपी थाने में फोन लगाकर वहां से महिला एसआई व एक सिपाही को बुलाया. आरोप है कि जीआरपी की महिला सब इंस्पेक्टर ने स्टैंड कर्मचारी से मारपीट की. उसे जीआरपी थाने लेकर गई. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया.

इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है. जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने मीडिया से बताया कि स्टैंड कर्मचारी ने दोनों महिला एसआई के साथ अभद्रता कर रहा था. इस कारण से ये स्थिति बनी थी. थाने में मारपीट का आरोप निराधार है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी जांच करवाई जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...