Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

20 अक्टूबर से 196 फेस्टिबल स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति, 30 नवंबर तक चलेंगी

नई दिल्ली. त्‍यौहारी मौसम में यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 196 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की सूची जारी की है. यह सूची वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों से अलग है. रेलवे ने बीते दिनों सभी जोन और मंडलों से जरूरत के अनुसार चलायी जाने वाली ट्रेनों के लिए सूची मांगी थी. इसी सूची के अनुसार नयी ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी गयी है. इससे पहले ही रेलवे 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा कर चुकी है. कोरोना महामारी और लॉकडाउन को लेकर 22 मार्च से रेगुलर ट्रेनें रद्द हैं. नयी सूची में सभी जोनों को 20 अक्टूबर से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने को कहा गया है. इसके लिए जल्द ही आरक्षण मिलने लगेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...