Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ट्रेनों के शौचालयों में गंदगी का आईओटी तकनीक से पता लगायेगी रेलवे, निगरानी होगी आसान
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेनों के शौचालयों में गंदगी का आईओटी तकनीक से पता लगायेगी रेलवे, निगरानी होगी आसान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 16, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Indian Railways Technology. ट्रेन के शौचालयों में गंदगी का पता लगाने के लिए रेलवे इंटरनेट ऑफ थिंग्स या आईओटी (IoT) तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है. इस तकनीक में शौचालय में गंदगी की पहचान दुर्गंध या बदबू से की जायेगी और इसका पता सेंसर से लैस स्मार्ट सिस्टम लगायेगा. सेंसर हवा में अस्थिर यौगिकों और अणुओं की पहचान कर सूचना सेंट्रल हब या लैब को भेजेगा. इसके बाद सफाई कर्मचारियों को सूचना पहुंचायी जायेगी. रेलवे का मानना है कि इससे निगरानी सिस्टम तेज होगा और यात्रियों को शौचालयों के दुर्गंध से निजाद मिल सकेगी.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक स्टार्टअप विलिसो टेक्नोलॉजीज (Viliso Technologies) को कुछ चुनिंदा ट्रेनों के टॉयलेट्स में तकनीक का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गयी है. पहले इसका उपयोग एलएलबी कोच में किया जायेगा. इसमें अहम व खूब भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों को चुना जायेगा. वंदे भारत में भी इस तकनीक का परीक्षण होगा.

    यहां यह बताना जरूरी है कि रेलवे के रेल मदद एप पर आने वाली बड़ी शिकायतों में अधिकांश शौचालयों की गंदगी को लेकर होती है. यह रेल यात्रियों की बड़ी पीड़ा है कि जब उन्हें तलब महसूस होती है तो शौचालय में कभी गंदगी, कभी पानी नहीं, कभी दुर्गंध की शिकायत आ जाती है. मजे की बात यह है कि रेलवे के तमाम दावों के बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express), शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) जैसी ट्रेनों के टॉयलेट में बदबू की शिकायतें आती है.

    कभी कभी यह स्थिति भी उत्पन्न होती है कि टॉयलेट तो साफ-सुथरे होते है लेकिन उनमें दुर्गंध होती है. सफाई के बाद भी यह दुर्गंध दूर नहीं होती और यात्रियों को इनका इस्तेमाल करने में परेशानी आती है. यही कारण है कि रेलवे नयी तकनीक का इस्तेमाल टॉयलेट्स की बदबू दूर करने के लिए कर रहा है.

    indian railway INDIAN RAILWAY NEWS Rail News railway board technology in train toilets रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : पूर्व एसएमआर व SERMC नेता आरएन राम का निधन
    Next Article आंबेडकर रचित संविधान का अनुकरण कर भारत बन सकता है विश्व गुरु : कृष्ण माेहन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group