Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » देश के 21 शहरों में मेट्रो सेवाएं, 10 वर्षों में 700 किलोमीटर तक नयी मेट्रो लाइन चालू हुईं : मनोहर लाल
    मीडिया

    देश के 21 शहरों में मेट्रो सेवाएं, 10 वर्षों में 700 किलोमीटर तक नयी मेट्रो लाइन चालू हुईं : मनोहर लाल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पुणे, ठाणे और बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पांच साल में 1,000 से अधिक मेट्रो कोच बने  

    NEW DELHI. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में 700 किलोमीटर नयी मेट्रो लाइन चालू की गई हैं जिससे मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 945 किलोमीटर हो गई है. उन्होंने कहा कि अब देश के 21 शहरों में मेट्रो सेवाएं हैं जबकि 2014 से पहले यह सेवा केवल पांच शहरों में थीं.

    अतिरिक्त ‘रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस)’ गलियारे से जुड़े मुद्दे के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इसमें देरी के लिए दिल्ली सरकार के विरोध का जिक्र किया, लेकिन आश्वासन दिया कि गुरुग्राम, मानेसर और धारूहेड़ा तथा राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर में सोनीपत और पानीपत को जोड़ने वाले बाकी दो प्राथमिक गलियारों को शीघ्र मंजूरी मिल जायेगी.

    मंत्री के दावे के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि उसकी तरफ से कोई देरी नहीं हुई. उसने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार परियोजना के वित्तपोषण के सिलसिले में अपने हिस्से की राशि दे चुकी है. ’’ खट्टर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मेट्रो रेल नेटवर्क में परिवर्तनकारी विकास पर जोर दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो रेल प्रणाली सिर्फ 248 किलोमीटर तक सीमित थी और केवल पांच शहरों में इसका परिचालन था.
    मनोहर लाल ने तेजी से हो रही प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि 2014 से पहले हर महीने औसतन केवल 600 मीटर मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा था. मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा आज दस गुना बढ़कर हर महीने छह किलोमीटर हो गया है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शहरी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

    उन्होंने कहा, “वर्ष 2014 से पहले भारत में मेट्रो रेल प्रणाली केवल 248 किलोमीटर तक सीमित थी और केवल पांच शहरों में इसका परिचालन था. पिछले 10 वर्षों में 700 किलोमीटर नयी मेट्रो लाइन चालू की गई हैं, जिससे कुल परिचालन लंबाई 945 किलोमीटर हो गई है और देश भर के 21 शहरों में मेट्रो सेवाओं का विस्तार हुआ है.”

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पुणे, ठाणे और बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने शनिवार को बताया कि भारत ने मेट्रो कोच की चार अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयां स्थापित की हैं, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में 1,000 से अधिक मेट्रो कोच का उत्पादन किया है.

    700 km of new metro lines started in 10 years: Manohar Lal Metro services in 21 cities of the country
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleDelay of Trains : 19 सितंबर को हावड़ा-खड़गपुर मार्ग जाम करेंगे यात्री संगठन, रेल मंत्री को किया आगाह
    Next Article Chhattisgarh : दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group