Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Madhya Pradesh : दमोह में पार्सल ट्रेन पटरी से उतरी, थर्ड लाइन और दमोह-सागर लाइन ठप

Parcel derailment in Damoh. मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर रविवार को मलैया मिल रेलवे फाटक के पास पार्सल ट्रेन की बोगियां बेपटरी हो गयी. दो डिब्बे ट्रैक से नीचे आ गए और ट्रेन विद्युत पोल से टकरा गई. इससे थर्ड लाइन और दमोह सागर अप ट्रैक बाधित हो गया. इसके कारण यात्री सेवा प्रभावित हुई है. सूचना मिलते ही अधिकारी-कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया.

घटना रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है. बताया गया कि कटनी से बीना जा रही एक खाली पार्सल ट्रेन की तीन बोगियों के पहिए पटरी से उतर गए. ट्रैक से नीचे उतरी ट्रेन की ये बोगियां विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे विद्युत पोल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ट्रेन थर्ड लाइन से अप ट्रैक की तरफ शिफ्ट हो रही थी. इस दौरान हादसा हो गया. इस हादसे से थर्ड लाइन और दमोह सागर अप ट्रैक बाधित हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही रेल विभाग के टेक्निकल प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर तहसीलदार मोहित जैन भी स्थिति का जायजा लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे. हादसे के कारण यात्री सुविधा प्रभावित हुई है. कटनी से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस और बीना मेमू ट्रेन को रोकना पड़ा. रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक क्लियर होने के बाद ही इन ट्रेनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कटनी से विशेष उपकरणों से लैस एक स्पेशल ट्रेन भेजी गई है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रेल यातायात सामान्य हो जाएगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...