Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » लखनऊ : अवैध साफ्टवेयर से रेलवे आरक्षण लेने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, कोलकाता से जुड़े हैं तार
    देश-दुनिया

    लखनऊ : अवैध साफ्टवेयर से रेलवे आरक्षण लेने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, कोलकाता से जुड़े हैं तार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 17, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पकड़ा गया आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, आरपीएफ की टीम की गयी क्वारेंटाइन

    रेलहंट ब्यूरो, लखनऊ

    पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आरपीएफ सीआईबी की टीम ने अवैध साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर आरक्षित टिकट निकालने वाले दलालों का नेटवर्क पकड़ा है. कार्रवाई में अवैध साफ्टवेयर बेचने वाला भी पकड़ा गया है. पता चला है कि रेड मैंगो और ब्लैक वोल्टी नामक साफ्टवेयर से टिकटों की खरीद-बिक्री की जाती थी. 14 अगस्त को मोहिबुल्लापुर काउंटर से एक दलाल निखिल कुमार के पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. सीआईबी टीम ने इस मामले में लखनऊ के एक अन्य आरोपी सत्यम को भी हिरासत में लिया है. जांच में बनाये गये टिकट, साफ्टवेयर खरीद-बिक्री के लिए बैंक से किया गया लेन-देन आदि की जानकारी भी मिली है.

    आरपीएफ की जांच में यह भी पता चला है कि जनवरी में कोलकाता के एक एजेंट के माध्यम से तीन लाख से अधिक के काउंटर टिकट भी मंगाये गये थे. इस गिरोह में दो दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने और इसके तार कई आरक्षण केंद्रों से जुड़े होने की बात सामने आयी है. बताया जाता है कि पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है इसके बाद आरपीएफ की पूरी टीम को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर लखनऊ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर वीके सिंह (अपराध) के नेतृत्व में टीम का गठन किया है जो आगे की जांच व कार्रवाई करेगी. अवैध आरक्षण कें गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में अमित कुमार राय, कान्सटेबल राजेश कुमार शाही, अनरूद्ध शर्मा, राजनारायण राय, गणेश प्रसाद व राकेश धर आदि शामिल थे.

    Lucknow: Organized gangs taking railway reservation from illegal software revealed
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleईओटीटी सिस्टम लागू कर गार्ड पद को खत्म करने की चल रही तैयारी !
    Next Article पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चलाया अभियान #NPS_QUIT_INDIA नंबर 1 ट्रेंड बना
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group