Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Kisan Andolan: पंजाब में कई स्थानों पर रेल ट्रैक जाम, ट्रेनों को रोका, जाने क्या है स्थिति
    मीडिया

    Kisan Andolan: पंजाब में कई स्थानों पर रेल ट्रैक जाम, ट्रेनों को रोका, जाने क्या है स्थिति

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 10, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा के सिरसा के किसान नेता मिठू सिंह नजरबंद, बड़े स्तर पर रेल सेवा प्रभावित  

    AMRITSAR. पंजाब में रेल रोको आंदोलन का व्यापक असर पड़ा है. कई स्थानों पर किसान ट्रैक पर डटे हैं. अब तक 200 से अधिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसमें हरियाणा के डबवाली में 38 किसान शामिल है.

    किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन आजाद और सिद्धूपुरा ने सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम किया. यहां प्रदर्शनाकरियों ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है. नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करेगी, यह संघर्ष चलता रहेगा. किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास और रण सिंह चट्ठा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए हैं.

    किसानों का दावा: बठिंडा-श्रीगंगानगर के बीच नहीं चली कोई ट्रेन

    पंजाब के अबोहर में किसान संगठनों ने रेलवे ट्रैक जाम किया. भाकियू खोसा के प्रांतीय सचिव गुणवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की कारपोरेट हितैषी नीतियां किसानों को खत्म करने पर तुली हैं. इसके विरोध में पिछले 17 दिनों से शंभू बॉर्डर पर धरना चल रहा है लेकिन सरकार किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. आज बठिंडा-श्रीगंगानगर के बीच कोई ट्रेन नहीं चली. उन्होंने कहा कि सरकार की इसी किसान विरोधी नीति के खिलाफ आज पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन चलाया गया.

    लुधियाना स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया

    अमृतसर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन किया. वहीं देवीदासपुरा में रेल ट्रैक बाधित किया. अबोहर और बठिंडा में भी किसानों का रेल ट्रैक पर धरना जारी है. उधर, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया है. हरियाणा के सिरसा के किसान नेता मिठू सिंह ने अपने फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी कि उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. मिठू कंबोज ने वीडियो जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 12 से चार बजे तक पूरे देश में रेल रोकने का आह्वान किया था. डबवाली में भी हरियाणा किसान एकता डबवाली के बैनर तले रेले रोकना था. मगर पुलिस ने सुबह ही घर में नजरबंद कर दिया. शंभू

    शंभू बॉर्डर पर किसान नेता रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं. मोहाली रेलवे स्टेशन पर भी रेल ट्रैक पर किसान मौजूद हैं. ऐसा ही नजारा सरसिनी रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि अंबाला के मोहड़ा रेलवे ट्रैक पर किसान नहीं पहुंचे हैं. यहां पर भारी पुलिस बल तैनात है. अमृतसर, जालंधर और सुनाम में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं. इस वजह से ट्रेनों को रोका गया है. आसपास पुलिस के जवान भी मुस्तैद हैं. किसान संगठनों के ‘रेल रोको’ आंदोलन के मद्देनजर अमृतसर के देवीदासपुरा में भारी पुलिस की तैनाती की गई है.

    Kisan Andolan: train service Train service hijacked इंडियन रेलवे किसान आंदोलन का असर ट्रेन सेवा अस्त व्यवस्त् भारतीय रेल रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKisan Rail Roko: किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन आज, रेलवे के मार्ग व स्टेशन हो सकते हैं प्रभावित
    Next Article JAIPUR : होली स्पेशल चार ट्रेनों का ऐलान, कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया, देखें पूरी सूची
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

    October 1, 2026
    रेल न्यूज

    सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group