नागपुर. मध्य प्रदेश के चुनाव कराकर राजस्थान ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवान ने ट्रेन के शैाचालय में इंसास से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना पांढुरना रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम स्पेशल में घटी. आत्महत्या करने वाला जवान हरमत सिंह चांदपुर करवा जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था.
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव कराने के लिए सीआरपीएफ जवानों के साथ हरमत सिंह आये थे. चुनाव ड्यूटी के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया में रुके थे. गोंदिया से स्पेशल ट्रेन हमसफर से जवान राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए जा रहे थे. पांढुरना स्टेशन पर ट्रेन की टॉयलेट से गोली की आवाज आने पर सीआरपीए के जवान दौड़कर पहुंचं तो हरमत सिंह को जख्मी हाल में पाया. उसने खुद को सिर में गोली मार ली थी. पांढुरना स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन हमसफर को रोककर शव को उतारा गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
स्थानीय पुलिस की जांच में यह पाया गया कि इंसास राइफल की 20 कारतूल में से 17 कारतूस ही है. चली गोली का खोल भी मिला है, लेकिन दो गोली कहां गयी इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने ट्रेन में गोली की तलाश की लेकिन दो गोली नहीं मिली. डेढ़ घंटे की जांच के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया.
- रेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले - July 14, 2026
- आगरा कैंट कांड : दोषियों को सजा दो, या मेरी जान ले लो, पत्नी की चेतावनी – बहन पटरी पर उतरी - July 14, 2026
- आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई के सच पर बैठी हाई-लेवल कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद! - July 14, 2026



















































































