Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कानून बनाकर श्रमिक संगठनों को पंगु बनाने की साजिश रच रही सरकार : शिवगोपाल मिश्रा
देश-दुनिया

कानून बनाकर श्रमिक संगठनों को पंगु बनाने की साजिश रच रही सरकार : शिवगोपाल मिश्रा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 18, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एनई रेलवे मजदूर यूनियन के वार्षिक अधिवेशन महामंत्री ने रेलवे को बचाने के लिए किया जंग का ऐलान
  • सरकार की नीतियां न सिर्फ रेलकर्मियों बल्कि देश के करोड़ों यात्रियों को भी करेंगी प्रभावित : महामंत्री 
  • युवाओं को यह तय करना होगा कि वह अपना भविष्य कैसे बनाना चाहते हैं : प्रीति सिंह
  • वर्तमान हालात से निपटने के लिए हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नही हैं : बसंत

रेलहंट ब्यूरो, गोरखपुर

आँल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने भारतीय रेलवे को बचाने के लिए जंग का ऐलान करते हुए कहा कि वर्तमान चुनौती गंभीर है, अगर हमने एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया तो रेलवे को बचाना मुश्किल हो जायेगा. मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है, वो कानून बनाकर श्रमिक संगठनों को पंगु बनाने की साजिश कर रही है. रेलवे के सूचना प्रोद्योगिकी सेंटर के सभागार में आयोजित एनई रेलवे मजदूर यूनियन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए महामंत्री ने रेलकर्मियों को आगाह किया कि अगर सरकार को सबक नही सिखाया तो उन्हें कठिन चुनौतियों से गुजरना होगा. अधिवेशन में महामंत्री ने कहाकि एआईआरएफ के चेन्नई अधिवेशन में हमने स्पष्ट ऐलान कर दिया है कि मंत्रालय ने निजीकरण, निगमीकरण पर कुछ भी नया कदम उठाया तो रेल का चक्का जाम करने को हम बचनबद्ध हो जायेंगे. मिश्रा ने अन्य फेडरेशन, ट्रेड यूनियन, एसोसिएशन से एकराम बनाने की बात भी कही.

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

अपने संबोधन में महामंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियां न सिर्फ रेलकर्मियों बल्कि देश के करोड़ों यात्रियों को भी प्रभावित करने वाली है. महामंत्री ने नीति आयोग ने 100 दिन की कार्ययोजना का हवाला देते हुए कहा कि उसमें रेलवे के निजीकरण और उत्पादन इकाइयों के साथ कारखानों का निगमीकरण का प्रस्ताव है. अगर ऐसा हुआ तो न रेल सुरक्षित रहेगी, न रेल कर्मचारी. महामंत्री ने कहा कि पटरी रेल की, प्लेटफार्म रेल का, इंजन हमारा, बोगी हमारी, लोको पायलेट हमारे, गार्ड हमारे, मेन्टीनेंस हमारा .. सिर्फ मलाई साहूकारों का. ये बिल्कुल नहीं चलने दिया जायेगा. अगर निजीक्षेत्र में इतना ही भरोसा है सरकार को, तो उन्हें आमंत्रित करें कि वो अपने ट्रैक बिछाएं, अपनी ट्रेन मंगाए और अपने स्टाफ से चलवाएं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है. महामंत्री ने रेलकर्मचारियों से कहा कि आज सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर ऐसे प्रावधान कर रही है ताकि यूनियन कमजोर हो. जाये. महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने एक्ट अपरेंटिस के में पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की. उन्होंने एनपीएस का विरोध और पुरानी पेंशन बहाल की मांग जारी रखने की बात कही.

अधिवेशन को संबोधित करती प्रीति सिंह

अधिवेशन में यूनियन के अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि फेडरेशन का इतिहास ही संघर्ष का रहा है. आज हमारे सामने चुनौती है , हमारी लड़ाई एक ताकतवर सरकार से है, इसलिए हमें दोगुनी ताकत से संघर्ष के लिए मैदान में उतरना होगा. एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के एल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान हालात से निपटने के लिए हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नही है. उन्होने महामंत्री से कहाकि एआईआरएफ से आदेश मिलते ही एनई रेलवे में पूरी तरह रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा. यहां से एक भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाएगी. श्री गुप्ता ने कहाकि हमने संघर्ष किया है, हमने जेल काटी है, हम जानते हैं कि कठिनाइयां आती है, लेकिन जीत सच्चाई की होगी और हम सच्चे रास्ते पर हैं.

अधिवेशन में एआईआरएफ की नेशनल यूथ को-आर्डिनेटर प्रीति सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि ये चुनौती सिर्फ रेल के सामने नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए भी बड़ी चुनौती है, हमें तय करना है कि हम अपना भविष्य कैसा बनाना चाहते है, अगर हमें अपने हक और हकूक की लड़ाई लड़नी है तो एकजुट होकर संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है. इस अधिवेशन में एस पी सिंह, ए के वर्मा, मुकेश सक्सेना, कामरान अहमद, एम वी सिंह, वी के सिंह, वी एन सिंह और ओंकार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे. इसके पूर्व रेलवे स्टेशन से महाप्रबंधक कार्यालय तक एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

कामरेड केएल गुप्त 59 वीं बार सर्वसम्मति से चुने गये महामंत्री, बसंत लाल चतुर्वेदी अध्यक्ष  

नरमू की चुनी गयी नयी कमेटी के पदाधिकारी

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 59 वें वार्षिक अधिवेशन में दूसरे दिन मंगलवार को नई कार्यकारिणी चुनी गई. संगठन के डेलीगेट का भरोसा जीतने में एक बार फिर 103 साल के कामरेड केएल गुप्त सफल रहे. उन्हें लगातार 59 वीं बार महामंत्री चुना गया. इस मौके पर मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल से जुटे डेलिगेट (अधिकृत प्रतिनिधियों) की मौजूदगी में सर्वसम्मति से केएल के नाम पर मुहर लगी. महामंत्री सहित कुल आठ पदों पर यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई. जिसमें बसंत लाल चतुर्वेदी को पुन: अध्यक्ष तथा नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार धर दूबे और ओंकार नाथ सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया. इस मौके पर लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल शाखाओं के अलावा छपरा, गोंडा डीजल लॉबी, मैलानी, सीतापुर, कानपुर, कासगंज तथा मुख्यालय गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना, सिग्नल कारखाना, पुल कारखाना, स्टोर डिपो, लेखा शाखा, आउट डोर, लोको शाखा के प्रतिनिधि मौजूद थे.

यूनियन के चुने गए नये पदाधिकारी

अध्यक्ष : बसंत लाल चतुर्वेदी
कार्यकारी अध्यक्ष : विश्वनाथ सिंह
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार द्विवेदी और घनश्याम सिंह
महामंत्री : केएल गुप्त
संयुक्त महामंत्री : नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार धर दूबे व ओंकार नाथ सिंह
सहायक महामंत्री : अजय कुमार वर्मा और एन बी सिंह
संगठन मंत्री : रविंद्र श्रीवास्तव, दीप कुमार व राकेश पांडेय
कोषाध्यक्ष : विनय कुमार श्रीवास्तव.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Government conspiring to cripple labor organizations by making laws: Shivgopal Mishra
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleघर की सफाई करना ही नहीं स्वच्छता के महत्व को भी समझना जरूरी : डीआरएम
Next Article पंजाब के करतारपुर रेलवे स्टेशन पर सरयू-यमुना एक्सप्रेस में लगी आग, तीन बोगियां जलकर खाक
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group