Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

पंजाब के करतारपुर रेलवे स्टेशन पर सरयू-यमुना एक्सप्रेस में लगी आग, तीन बोगियां जलकर खाक

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

पंजाब के करतारपुर रेलवे स्टेशन के समीप सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार 18 दिसंबर की रात आग लग गई. बिहार के जयनगर से अमृतसर जा रही ट्रेन में लगी आग से तीन बोगियां जलकर पूरी तरह राख हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं. ट्रेन रात करीब 10.30 बजे करतारपुर पहुंची तो एस-2 कोच से धुआं उठता देखा गया. आग देखते ही देखते एस-1 और एस-3 कोच में भी फैल गयी. आग से एस-2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं अन्य दो कोचों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. आग लगने के समय लोग ट्रेन में लोग सो रहे थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी यात्रियों के सुरक्षित रहने की बात कही है. उन्होंने बताया कि यात्रियों को अमृतसर पहुंचाया जा रहा है. इसके बाद रात करीब 1:30 बजे ट्रैक नंबर 2 और 3 को अन्य ट्रेनों की आवाजाही के लिए एक बार फिर से शुरू कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की फॉरेंसिक जांच की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...