Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » यशवंतपुर-टाटा की पेंट्रीकार में लगी आग, धू-धू कर जली बोगी
देश-दुनिया

यशवंतपुर-टाटा की पेंट्रीकार में लगी आग, धू-धू कर जली बोगी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 5, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

राजामुंदरी. आंध्रप्रदेश के राजामुंदरी-दुवदा स्टेशन के बीच गोल्लुप्रोल्लु रेलवे स्टेशन से गुजर रही यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस (12890) की पेंट्रीकार में सोमवार देर रात्रि करीब 1.25 बजे अचानक भीषण आग लगने से कोच के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया. पेंट्रीकार के कर्मचारी व यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोका. पेंट्रीकार से सटे एस-1 कोच में बैठे यात्रियों में आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री जान बचाने के लिए कोच से कूदकर भागे. ट्रेन के गार्ड व कोच एटेंडर ने फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह बढ़ती गई. बाद में फायर इंजन, एआरटी व एमआरवी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

रात के समय कोच में लगी आग दूर से दिखायी दे रही थी. बाद में कोच को काटकर अलग किया गया. दूसरा कोच लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस बीच ट्रेन घंटों गोल्लुप्रोल्लु स्टेशन पर ही रुकी रही. घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. ऐहतियातन मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई. ट्रेन में सफर कर टाटा आ रहे कई यात्रियों के सगे-संबंधी स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सूचना पर रेलवे के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. रेलवे ने मामले में जांच का आदेश दे दिया है.

23 कोच वाली ट्रेन में लोको पायलट डीएम राव और गार्ड के चंद्रशेखर थे. गार्ड के चंद्रशेखर के अनुसार ट्रेन लगभग 1.25 रात में गोल्लुप्रोल्लु स्टेशन से गुजर रही थी. तभी पैसेंजर व पेंट्रीकार के कर्मचारियों ने चेन पुलिंग की. ऑन डयूटी टीटीइ राकेश कुमार ने पेंट्री कोच में आग लगे होने की जानकारी दी. इसके बाद गार्ड और लोको पायलट ने फायर यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि स्थिति तब तक बेकाबू हो चुकी थी. इसके बाद दुर्घटना राहत वैन को बुलाया गया और ओएचइ की लाइन काटी गयी. जल रहे कोच को काटकर अलग किया गया. कोच के एसी मैकेनिक इकबाल खान ने बताया कि यह आग शॉट सर्किट से लगी हो सकती है.

Timings:

01.25hrs – Train passed GLP station
01.47hrs – Information received from TTE of the train through Commercial control
01.47hrs – MRV & ART/RJY ordered..

01.55hrs – WCB detached from loco side (S1 Side)

02.00hrs – WCB detached from Rear side (S2 Side)

02.05hrs – MRV/RJY left from RJY with 02+10 Staff

02.30hrs – ART/RJY left from RJY with 02+15 Staff

02.30hrs – ADME/COA left by road to spot…

Following officers leaving from BZA
ADRM/I, SRDME, SRDSO, SRDEE/M, ACM/BZA by train no. 22856 at 3.05..

Spread the love
bogies de humo. Fuego de Yashwantpur-Tata en un pintor
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर : रेलवे के उद्घाटन समारोह में नहीं आये मुख्यमंत्री, शहर में थे मौजूद 
Next Article एसएंडटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टीआरडी स्टाफ को भी मिलेगी यूनिफार्म
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group