Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन में दौड़े रेलकर्मी, क्रिकेट मैच का आयोजन

KHARAGPUR. गांधी जयंती के अवसर पर, SERSA/KGP द्वारा “फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन का आयोजन सोमवार की सुबह 8 बजे SERSA स्टेडियम से किया गया. सेरसा ग्राउंड में आयोजित सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डीआरएम खड़गपुर, केआर. चौधरी ने फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

खड़गपुर सेरसा मैदान में डीआरएम के साथ स्काउट की टीम

विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेरसा मैदान से स्वच्छता स्वतंत्रता की दौड़ लगायी और लगभग 4 किमी की दूरी तय की. यह दौड़ शहर और आसपास की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों और प्रतिष्ठानों से होकर गुजरते हुए वापस सेरसा मैदान में आकर खत्म हुई.

इस अवसर पर एसईआरएसए/केजीपी द्वारा दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए एक क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल राज्य दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम रेलवे टीम के खिलाफ मैदान में उतरी. सिक्का उछालकर खेल की आधिकारिक शुरुआत करने से पहले डीआरएम खड़गपुर ने दोनों पक्षों के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...