Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : रेलवे अस्पताल के सीएमएस का प्रभार डॉ विजयालक्ष्मी ने संभाला, हुआ अभिनंदन
    रेलहंट स्पेशल

    TATANAGAR : रेलवे अस्पताल के सीएमएस का प्रभार डॉ विजयालक्ष्मी ने संभाला, हुआ अभिनंदन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे मेंस यूनियन ने किया अभिनंदन, अस्पताल की व्यवस्थागत कमियों को दूर करने का किया अनुरोध
    • स्पेशलिस्ट डाॅक्टर ओपीडी में समय से बैठे, गंभीर मरीजों को रेफर करने में बहाना नहीं बनाया जाये 

     Tatanagar Railway Hospital. श्रीमती डाॅ विजयालक्ष्मी एन सिंह ने अस्पताल में प्रभार संभाल लिया है. बीते दिनों उनका तबादला आद्रा रेलवे अस्पताल से यहां किया गया था. डॉ विजयालक्ष्मी के पति भी डॉक्टर हैं और आद्रा रेलवे अस्पताल के सीएमएस हैं. वर्तमान में दोनों दंपती टाटानगर और आद्रा रेलवे अस्पताल की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

    दक्षिण पूर्व रेलवे मेंन्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. विजयालक्ष्मी से मिलकर उनका अभिनंदन किया और रेलकर्मियों के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सलाह दिये. यूनियन ने सीएमएस से अनुरोध किया कि टाटानगर रेलवे अस्पताल में व्यवस्थागत कमियों के कारण रेलकर्मियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है.

    यूनियन ने सीएमएस से अनुरोध किया कि अगर वह पहल करें तो रेलवे अस्पताल की व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव हैं. यूनियन ने रेलवे अस्पताल टाटानगर में स्पेशलिस्ट डाक्टरों के निधारित समयानुसार ओपीडी में बैठना सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया. यूनियन की मांग थी कि आम तौर पर गंभीर मरीजों को रेफर करने में हीला-हवाली की जाती है, वह ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराये कि ऐसा नहीं हो और गंभीर मरीजों को तत्काल अनुबंध अथवा बड़े अस्पताल में नियमानुसार रेफर किया जा सके.

    यूनियन ने भीषण गर्मी में रनिंग, इंजीनियरिंग समेत दूसरे विभागों के रेलकर्मियों के लिए ओआरएस की सप्लाई करने की मांग रखी. यूनियन का कहना था कि अस्पताल के विभिन्न वार्ड एवं ओपीडी में कूलिंग सिस्टम तो लगाया गया है लेकिन इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा. इसके लिए जल्द पहल की जाये. गर्मी में अस्पताल में पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए समुचित उपाय करने का अनुरोध भी यूनियन नेताओं ने किया.

    मालूम हो कि आद्रा से आयी सीएमसी डॉ. विजयालक्ष्मी पूर्व में चक्रधरपुर मंडलीय अस्पताल में सेवा दे चुकी है और उन्हें रेलवे अस्पताल के प्रबंधन को लेकर गहरी समझ है. इनके पति व आद्रा के सीएमएस छह माह में रिटायर करने वाले हैं. डॉ. विजयालक्ष्मी का अभिनंदन करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मंडल संयोजक एमके सिंह,अतिरिक्त महासचिव जवाहर लाल, उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा, ब्रांच 1 के सचिव संजय सिंह, रनिंग के रवि कुमार, एस फरीद,आदित्यपुर ब्रांच के सचिव राजेश कुमार सिंह, बीआरएम राव, एमपी गुप्ता, जेबी सिंह, प्रमोद मिश्रा आदि शामिल थे.

    Dr. Vijayalakshmi took charge of CMS indian railway INDIAN RAILWAY NEWS SOUTH EASTERN RAILWAY TATANAGAR RAILWAY HOSPITAL रेलवे अस्पताल टाटानगर रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से पटना आ रही वंदे भारत का ब्रेक हुआ जाम, रेलवे ने यात्रियों को लौटाये पैसे
    Next Article TATANAGAR : रेलवे मेंस कांग्रेस के ”अक्षय भवन” पर 13 साल बाद चला बुलडोजर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    रेल न्यूज

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Latest Posts

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group