Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दिल्ली : दलालों ने सुरक्षा में लगायी सेंध, आरपीएफ के सीनियर डीएससी हटाये गये

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

लॉकडाउन में राहत मिलने का पूरा फायदा रेलवे के टिकट दलालों ने उठाया. पहले से ताक में बैठे दलालों ने रेलवे के सिस्टम की कमियों को पूरा फायदा उठाते हुए दलाकों ने विशेष ट्रेनों के लिए 10 लाख से अधिक के ऑनलाइन टिकट का अवैध कारोबार किया ओर आरपीएफ को सीधी चुनौती दे डाली. आरपीएफ देश की राजधानी में ही दलालों की गोलमाल को रोकने में विफल रही. दिलचस्प है कि दलालों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने वाली आरपीएफ की स्पेशल क्राइम इंटेलीजेंस विंग व एसआईबी भी इसका पता नहीं चला. इस मामले में आरपीएफ डीजी के स्तर पर दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की गयी है.

नार्दन रेलवे के सीनियर डीएससी एएन झा को रेलवे बोर्ड में अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह सारिक मोहन को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. हालांकि आरपीएफ ने इस दौरान चलाये गये अभियान में आईआरसीटीसी के आठ एजेंटों सहित 14 लोगों को भी धर दबोचा. उनके पास से 6,36,727 रुपये मूल्य का आरक्षित टिकट जब्त किया गया है. आरपीएफ में गोलमाल में शामिल गिरोह के पास से कम्प्यूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. आरपीएफ की टीम सभी संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. गौरतलब है कि आज से रेलवे में काउंटरों पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...