Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

CKP : सीआरएस के निरीक्षण की पूर्व तैयारी में जुटे ADEE/TRD/BNDM कालिका प्रसाद की मौत

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल में सीआरएस के निरीक्षण को लेकर पूर्व तैयारी में जुटे बंडामुंडा के सहायक मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) कालिका प्रसाद की कांसबहाल रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी. 18 फरवरी को सीआरएस कलुंगा से राजगांगपुर तक थर्ड लाइन का निरीक्षण करने आने वाले है. कालिका प्रसाद 2018 से बंडामुंडा में तैनात थे.

नवनिर्मित रेलवे थर्ड लाइन पर ड्यूटी के दौरान ही कालिका प्रसाद संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. बुरी तरह से घायल प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. गार्ड काउंसिल के नेता तापस चट्रराज ने रेलहंट को जानकारी देते हुए घटना पर दु:ख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...