Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

देश में 2026 से चल सकती है बुलेट ट्रेन, किराये में बढ़ोतरी की योजना नहीं : रेल मंत्री

नई दिल्ली. केंद्र सरकार लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रात-दिन काम कर रही है. आम आदमी की भलाई के आम आदमी को लाभ हो इसके लिए हर जरूरी और गंभीर कदम उठाए जा रही है. यह कहना है रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव का एक कार्यक्रम में बोलते हुए रेल मंत्री ने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन का संचालन 2026 से शुरू हो जाएगा. सरकार देश ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए कई कदम उठाए हैं और अब इनके परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं.

एक बिजनेस टीवी चैनल के कार्यक्रम में अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कदमों को विपक्ष भले ही जुमलेबाजी बताता हो, लेकिन सरकार इनको लेकर गंभीर है. यही कारण है कि पिछले आठ सालों में उठाए गए कदमों का परिणाम अब दिखने लगा है. बुलेट ट्रेन को लेकर उन्‍होंने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने का काम तेजी से चल रहा है और देश की पहली बुलेट ट्रेन वर्ष 2026 में चल सकती है.

रेल मंत्री ने कहा कि लंबे समय से रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी नहीं की है. यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए फिलहाल सरकार का किराये में इजाफा करने का कोई इरादा नहीं है. उन्‍होंने कहा कि भारतीय रेलवे को मजबूती देने के लिए कई उपायों पर काम चल रहा है. इनके परिणाम भी जल्‍द ही सामने आएंगे और एक साल में रेलवे का नफा-नुकसान ब्रेक-इवन पर होगा. अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि स्टार्टअप्स के मामले में भारत पूरी दुनिया में पहले स्‍थान पर है. मोदी सरकार स्‍टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. यही नहीं सरकार इन्‍हें मजबूती प्रदान करने में भी जुटी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि भारत में आने वाले दो-ढ़ाई वर्षों में सेमीकंडक्टर का उत्पादन होने लगेगा है. देश के लिए यह एक बहुत बड़ी पहल है. सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में पूरी दुनिया में मशहूर बेल्जियम की एक संस्था ने भी भारत के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम को सराहा है और इस संस्‍था से हमें सहायता भी मिल रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...