Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » BLACK DAY : सिग्नल एवं टेलीकॉम के कर्मचारी आज करेंगे उपवास , मौन रहकर करेंगे काम
    रेल यूनियन

    BLACK DAY : सिग्नल एवं टेलीकॉम के कर्मचारी आज करेंगे उपवास , मौन रहकर करेंगे काम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आश्वासन पर मिला आश्वासन लेकिन नहीं बनाया गया नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग
    • रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस, रोस्टर ड्यूटी निर्धारित करने की IRSTMU ने रखी है मांग   

    NEWS DELHI. भारतीय रेलवे के संकेत एवम दूरसंचार विभाग के कर्मचारी 14 मार्च, 2024 का दिन काला दिवस के रूप में मनायेंगे. इस मौके पर उपवास के साथ सामूहिक एकता प्रदर्शित करते हुए रेलकर्मी मौन रखेंगे. इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार एवं महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश के आह्वान पर देशव्यापी स्तर पर यह निर्णय लिया गया है.

    नवीन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, IRSTMU

    इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने इसकी प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड को पहले ही दे दी थी. सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारी दिन में अपनी ड्यूटी करने के बाद भी यदि रात में कोई फेल्योर हो जाता है तो उसे रात में भी जाना पड़ता है उसकी ड्यूटी का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं किया गया है. जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव में रहते हैं और पिछले लगभग एक माह में नौ कर्मचारी रन ओवर या रोड एक्सिडेंट या अत्यधिक तनाव के कारण काल के गाल में समा चुके हैं.

    IRSTMU की मांग है की नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग की व्यवस्था की जाए. रोस्टर ड्यूटी निर्धारित किया जाये. रिस्क एवं हार्डसिप अलाउंस सिग्नल एवम् दूरसंचार विभाग के कर्मियों को भुगतान किया जाए. सभी रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए. ये सारी मांगे रेल प्रशासन के समक्ष उठाई गई है लेकिन अभी तक रेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इसके बाद यूनियन ने 14 मार्च, 2024 को काला दिवस मनाने का फैसला लिया है. यूनियन नेताओं ने कहा कि काला दिवस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से बिना रेल कार्य में बाधा उत्पन्न किए मनाया जायेगा.

    IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश का सहयोगियों के नाम संदेश 

    जय S&T साथियों ! रेलवे बोर्ड ने 14 मार्च, 2024 को “इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलिकॉम मेंटेनर्स यूनियन” (IRSTMU) द्वारा शांति पूर्वक काला दिवस मनाने के बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अतः आप सभी साथियों से निवेदन है कि दिनांक 14 मार्च, 2024 को शांति पूर्वक काला दिवस मनाए. किसी भी प्रकार से रेलवे को नुक्सान नहीं पहुंचाना है. शांति पूर्वक उपवास करना है और रेलवे तथा भारत सरकार को अपनी सेवाएं बिना किसी बाधा के देना है. जो व्यक्ति बीमार हो या उपवास करने में असमर्थ हो कृपया उनसे निवेदन है कि उपवास ना करें. शांति पूर्वक उपवास करते हुए काला दिवस मनाने के अनुरोध के साथ आपका सेवक साथी

    आलोक चंद्र प्रकाश
    संस्थापक एवं महासचिव
    IRSTMU

     

    BLACK DAY CALL BY IRSTMU INDIAN RAILWAY NEWS IRSTMU इंडियन रेलवे न्यूज इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन काला दिवस रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : पिस्टल, कट्टा लेकर स्टेशन पहुंचे दो युवक पकड़ाये, हत्याकांड में हैं आरोपी
    Next Article CHAKRADHARPUR : डीआरएम साहब …, कहीं फंदे से लटका मिला ‘रामना’, तो कौन होगा जिम्मेदार !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group