Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सात केंद्रीय पदाधिकारियों पर लगी रोक हटी, पूर्व की तरह करेंगे काम
रेल यूनियन

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सात केंद्रीय पदाधिकारियों पर लगी रोक हटी, पूर्व की तरह करेंगे काम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 24, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर मंडल में पत्रकार वार्ता कर मंडल संयोजन शशि मिश्रा ने विरोधियों को दिया जबाव 

JAMSHEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस में चल रहे आंदरुनी विवाद में ‘मिश्रा गुट’ को बड़ी सफलता हाथ आयी है. हावड़ा कोर्ट के सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) ने दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सात केंद्रीय पदाधिकारी पी के सिन्हा, आर के सिंह, शशि रंजन मिश्रा, आर एन चटर्जी, अजय नाथ, आर के मिश्रा एवं रतन पांडा पर के कार्य करने पर लगी रोक को हटा लिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के कार्यालय को सातों केंद्रीय पदाधिकारी के विरुद्ध जारी निर्देशों को भी तत्काल प्रभाव से वापस लेने निर्देश जारी किया है.

नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमैन के जोनल सचिव व दक्षिण पर रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव सह चक्रधरपुर मंडल के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने चक्रधरपुर शाखा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. शशि मिश्रा ने बताया कि हावड़ा सिविल कोर्ट ने 9 अप्रैल 2024 को वाद संख्या 494/24 की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. कोर्ट ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के अतिरिक्त संयुक्त महासचिव नित्या लाल कुमार को यह भी निर्देशित किया है कि वह रेलवे मेंस कांग्रेस के संविधान के तहत संचालित रोजमर्राया के कामों में दखलअंदाजी ना करें.

यह भी पढ़ें : SERMC में घमासान, सीनियर नेताओं ने एसआर मिश्रा पर बोला हमला, कहा- संगठन को बर्बाद कर दिया

शशि मिश्रा ने बताया कि नित्य लाल कुमार रांची रेल मंडल को प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्ष 2022 और 2023 में वहीं की सदस्यता प्राप्त नहीं किया जिसके फलस्वरुप रांची रेल मंडल में दो वर्षों में कोई भी रेलकर्मी मेंस कांग्रेस का सदस्य नहीं बन पाया. शशि मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद सभी केंद्रीय पदाधिकारी पूर्व के भांति संगठन में अपना भागीदारी निभाने एवं जोन के सभी 48 शाखाओं के बिना किसी रूकावट के रेलकर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के साथ विभिन्न स्तरों के मीटिंग में शामिल होकर उसका समाधान निकालने का रास्ता साफ हो गया है.

शशि मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संगठन में शामिल मुट्ठी भर विरोधी जोनल मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिलकर गुपचुप तरीके से मेंस कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन का प्लान बना रहे थे वह नाकाम रहा है. इन लोगों की हरकतों के कारण ही पिछले एक साल से कर्मचारियों की समस्याओं को उचित प्लेटफार्म पर नहीं उठाया जा पा रहा था. अब सभी कार्य फिर से शुरू कर दिये जायेंगे.

खड़गपुर में मेंस कांग्रेस के नाम से प्रेस से बात करने वाले संगठन के सदस्य नहीं : शशि मिश्रा  

दक्षिण पर रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव सह चक्रधरपुर मंडल के संयोजक शशि मिश्रा ने मंगलवार 22 अप्रैल 2024 को जारी बयान में बताया कि बीते दिनों खड़गपुर में मेंस कांग्रेस के नाम पर पत्रकार वार्ता कर कुछ लोगों ने संगठन की गतिविधियों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने बताया कि इस वार्ता में शामिल कोई भी नेता सेंट्रल ऑडिट के अनुसार मेंस कांग्रेस का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है.

चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा

उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता में शिवरंजन मिश्रा व शशि रंजन मिश्रा पर आरोप लगाने वाला रंजीत बहादुरी खुद भ्रष्टाचार में शामिल है. उनके खिलाफ रेलवे में नौकरी लगाने के लिए लाखों रुपये का लेन-देन के आरोप हैं और FIR तक दर्ज है. वहीं गोरख यादव भी करप्शन के आरोप में जमानत पर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सुब्रतो दे ने अपने कार्यकाल मे अनारा मे अवैध भवन बना कर प्राइवेट स्कूल का संचालन कर रहा जिसे रेल प्रशासन ने सील किया था. शशि मिश्रा ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता जो सच्चे भावना के साथ संगठन में काम करना चाहता है दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेंस कांग्रेस के मुख्य धारा से जुड़े और तन-मन-धन से कर्मचारी हित में काम करें, उसे उसका मेहनतना अवश्य मिलेगा.

हमारा प्रयास सच को सामने लाना मात्र हैं. सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत हैं ताकि हर पक्ष की बात सामने आ सके और हमारे सजग पाठक हर पक्ष की स्थिति से वाकिफ हो सके. अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – railnewshunt@gmail.com अथवा वाट्सएप नंबर +91 9905460502 पर भेजें.

#SERMC #INDIANRAIL #GN_SEC #SER #SOUTH EASTERN RAILWAY

Spread the love
Ban on seven central officials of SERMC lifted CHAKRADHARPUR DIVISION ckp division INDIAN RAILWAY NEWS KHARAGPUR DIVISION mens congress dipute s r mishra SOUTH EASTERN RAILWAY SOUTH EASTERN RAILWAY MENS CONGRESS tatanagar रेलवे न्‍यूज रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKODERMA RPF : तीन साल में रेलवे एक्ट में 7082 लोग गिरफ्तार, 17 लाख की वसूली
Next Article KHARAGPUR : रेलवे इलाके में बिजली की चोरी पर OBC कर्मचारी संघ गंभीर, उठायेगा मुद्दा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group