Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

लखनऊ के सेफ्टी सेमिनार में एआइआरटीयू ने दिया एकता का संदेश

रेलहंट ब्यूरा, लखनऊ

रेलवे यूनियनों की मान्यता के लिए अगस्त में होने वाले चुनाव से पूर्व सेफ्टी सेमिनार के बहाने एक बार फिर रेलवे ट्रैकमैन ने ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मैंटेनर यूनियन के मंच पर एकता का नारा बुलंद किया. लखनऊ के ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में 2 जून रविवार को आयोजित सेमिनार में 350 से भी अधिक ट्रैकमैन को नेताओं ने संबोधित करते हुए अपने हक के लिए एकता बनाये रखने को कहा. सेमिनार में यूनियर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पांचाल, राष्ट्रीय संगठन महासचिव अभय सिंह मीना, सलाहकार समिति अध्यक्ष अवनीश कुमार, मंत्री बड़ोदरा सतीश कुमार मंडल, जोनल महामंत्री राजेश आदि ने शिरकत की. संचालन लखनऊ मंडल की ओर से अजीत भट्ट ने किया.

इस मौके पर यूनियन के जोनल महामंत्री चंद्रभूषण, जोनल अध्यक्ष सुनील कुमार, जोनल कोषाध्यक्ष सदन कुमार, जोनल सहा. महामंत्री अजय मौर्या, इज्जत नगर के मंडल मंत्री सुखबीर जी, अध्यक्ष राकेश यादव, वाराणसी मंडल मंत्री भोला कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, लखनऊ मंडल मंत्री अजय कुमार सरोज, अध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, लखनऊ मंडल के कार्यकारिणी अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, अजीत यादव, विश्राम यादव, हेतेश्वर साह, समर उल्ला, राकेश कुमार गौतम ,मनीष कुमार, संजय कुमार कनौजिया, तौहीद आलम, मुकेश कुमार, रामकृष्ण पांडे आदि मौजूद थे. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगली मीटिंग 5 जुलाई को वाराणसी या गोरखपुर में करने की घोषषा की.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...